Connect with us

मनोरंजन

Video: बेटी के कहने पर मां ने गाया ऐसा गाना, सुनकर सोनू सूद भी हुए दीवाने, कर डाला ये बड़ा ऐलान

Video: एक्टर की इसी दरियादिली की वजह से वो हमेशा से ही चर्चा में रहते हैं। अब एक बार फिर एक्टर सोनू सूद ने ऐसा काम कर दिया है जिसके बाद चारों तरफ उनकी चर्चा होने लगी है चलिए आपको बताते हैं अब एक्टर ने ऐसा क्या किया है…

Published

Sonu Sood

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ऐसे कलाकार हैं जिनके चाहने वाले भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हैं। उनकी फैन फॉलोइंग इसलिए भी है क्योंकि ना सिर्फ वो बॉलीवुड के एक शानदार एक्टर हैं बल्कि दरियादिली के मामले में भी वो लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं। कोरोना काल के दौरान तो एक्टर ने जिस तरह से आम जनमानस की मदद की उसके बाद उन्हें मसीहा कहा जाने लगा। लोगों को कोरोना के दौरान खाने-पीने और जरूरत की चीजों का तो बंदोबस्त उन्होंने कराया ही, इसके साथ भी जो लोग अपने घर नहीं जा पा रहे थे उनके लिए गाड़ी, फ्लाइट का बंदोबस्त कराया। एक्टर की इसी दरियादिली की वजह से वो हमेशा से ही चर्चा में रहते हैं। अब एक बार फिर एक्टर सोनू सूद ने ऐसा काम कर दिया है जिसके बाद चारों तरफ उनकी चर्चा होने लगी है चलिए आपको बताते हैं अब एक्टर ने ऐसा क्या किया है…

Sonu Sood

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो…

सोशल मीडिया पर एक मां और बेटी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को मनोज कुमार सिन्हा नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में एक महिला रोटी बनाने के लिए आटा लगाते हुए नजर आ रही है। वीडियो को उस महिला की बेटी रिकॉर्ड कर रही है। वीडियो में पीछे बेटी की आवाज भी सुनाई दे रही है। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि बेटी अपनी मां से गुजारिश करती है कि मां कोई गाना सुना दो। बेटी की कहती है कि एक गाना सुना दो मुझे आपकी आवाज और आपके गाने पसंद है। बेटी की गुजारिश पर मां ‘मेरे नैना सावन भादो’ गाना सुनाती है। वीडियो में महिला की सुरीली आवाज ऐसा नशा दे रही है जिसे सुनकर हर कोई दीवाना हो रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मां-बेटे के इस वीडियो को लोग बार-बार देखने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

एक्टर सोनू सूद भी हुए फैन

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी वीडियो को देखने के बाद खुद को इस पर ट्वीट करने से नहीं रोक पाए। एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए महिला को अपनी फिल्म में गाने के लिए ऑफर दिया है। एक्टर ने ट्विटर पर जो ट्वीट किया है उसमें लिखा है ‘नंबर भेजिए, मां फिल्म के लिए गाना गाएंगी’। एक्टर ने अपनी फिल्म के लिए जैसे ही महिला को गाने का ऑफर दिया तो सोशल मीडिया पर वो चर्चा का विषय बन गए।

लोग सोशल मीडिया पर एक्टर के इस मददगार रवैया के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक्टर को लोग रियल हीरो बता रहे हैं। बता दें, सोशल मीडिया पर मां-बेटी के इस वीडियो को लोग खूब प्यार दे रहे हैं। लोग वीडियो को जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं…

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement