newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

पवन सिंह के नए गाने का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन रिलीज होगा पावर स्टार का ये सॉन्ग

Bhojpuri Power Star Pawan Singh: पावर स्टार पवन सिंह के नए गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में पवन सिंह ने अपने अपकमिंग गाने का मोशन पोस्टर रिलीज कर फैंस को नए गाने की खुशखबरी दी है।

नई दिल्ली। पवन सिंह को भोजपुरी जगत का पावर स्टार कहा जाता है। पवन सिंह की यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में तगड़ी लोकप्रियता देखने को मिलती है। पवन सिंह ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक चार्टबस्टर गाने दिए हैं। पवन का कोई भी गाना हो आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लग जाता है। पवन के गानों का फैंस बेसब्री से इन्तजार करते रहते हैं। ऐसे में पवन सिंह के नए गाने का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं क्या है इनमें खास?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

पवन सिंह का नया गाना:

पावर स्टार पवन सिंह के नए गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में पवन सिंह ने अपने अपकमिंग गाने का मोशन पोस्टर रिलीज कर फैंस को नए गाने की खुशखबरी दी है। पवन सिंह के नए गाने का नाम ”भगवान करस” है। ये गाना कल यानी 12 जून को सुबह 6:30 बजे रिलीज किया जाएगा। इस पोस्टर में पवन का लुक बढ़ी दाढ़ी और बालों के साथ मैले कपड़ों में भिखारी जैसा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

गाने के पोस्टर में पवन की हीरोइन दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं। गाने के पोस्टर से साफ पता चलता है कि ये गाना एक सेड सॉन्ग हो सकता है। गाने के पोस्टर को शेयर कर पवन ने कैप्शन में लिखा है- ”कल सुबह 06:30 में आ रहा है @meeramusicindia के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से आप सभी का प्यार दुलार बना रहे।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashi Films (@yashifilms.official)

पवन सिंह के इस अपकमिंग गाने को पवन ने खुद गाया है। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। गाने के लिरिक्स रोहित सिंह ने लिखे हैं। बता दें कि इस गाने के साथ पवन सिंह का एक और गाना ”सुनs ए राजा” रिलीज होने वाला है। इस गाने को भी पवन सिंह ने ही गाया है। गाने का म्यूजिक सरगम आकाश ने दिया है। गाने के वीडियो में पवन के साथ चांदनी सिंह नजर आएंगी।