newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Arjun-Malaika Wedding: मलाइका अरोड़ा पर टूटा ‘दुखों का पहाड़’, अर्जुन कपूर ने कर दिया शादी से इंकार!

Arjun-Malaika Wedding: कभी दोनों साथ में किसी फंक्शन में नजर आते हैं तो कभी साथ में वेकेशन मनाते हुए तस्वीरें शेयर करते हैं। ये कपल काफी सालों से साथ में है ऐसे में इनके फैंस बस अब जल्दी से दोनों को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि, मलाइका से शादी को लेकर अब अर्जुन कपूर का जो बयान सामने आया है वो इनके फैंस को थोड़ा परेशान और निराश करने वाला है।   

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बने रहते हैं। ये एक ऐसा कपल है जो खुलकर लोगों के सामने अपने प्यार का इजहार करते हैं। कभी दोनों साथ में किसी फंक्शन में नजर आते हैं तो कभी साथ में वेकेशन मनाते हुए तस्वीरें शेयर करते हैं। ये कपल काफी सालों से साथ में है ऐसे में इनके फैंस बस अब जल्दी से दोनों को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि, मलाइका से शादी को लेकर अब अर्जुन कपूर का जो बयान सामने आया है वो इनके फैंस को थोड़ा परेशान और निराश करने वाला है।

करण जौहर के शो में किया खुलासा

दरअसल, एक्टर अर्जुन कपूर कॉफी विद करण 7 (Koffee With Karan 7) के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी उनकी कजिन व एक्ट्रेस सोनम कपूर के साथ  बतौर गेस्ट नजर आए हैं। इस शो के एपिसोड के दौरान जहां सोनम ने कई हैरान करने वाले खुलासे करती नजर आईं तो वहीं, अर्जुन कपूर ने भी मलाइका के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई सारी बातें और खुलासे करते दिखे। शो के होस्ट करण जौहर ने इस एपिसोड में अर्जुन कपूर से मलाइका अरोड़ा को लेकर एक के बाद एक कई सवाल किए जिनका अर्जुन बेबाक जवाब भी देते दिए। करण जौहर ने अर्जुन कपूर (Arjun Malaika Wedding Plans) से शादी को लेकर भी सवाल किया और पूछा कि कब वो दोनों शादी के बंधन में बंध रहे हैं।

arjun kapoor

इस वजह से अर्जुन नहीं कर रहे मलाइका से शादी

जब करण ने अर्जुन से पूछा ‘आप और मलाइका अरोड़ा जल्द शादी करने वाले हैं?’ तो इसका जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा, ‘मैं इस समय अपने करियर पर पूरा ध्यान देना चाह रहा हूं, साथ-साथ मैं प्रोफेशनली थोड़ा स्टेबल होना चाहता हूं। मैं ऐसा काम करना चाहूंगा जिस से मुझे खुशी मिले, अगर मैं खुश रहूंगा तो अपने पार्टनर को खुश रख सकता हूं’। खैर अर्जुन कपूर के इस बयान से साफ है कि वो अभी शादी के मूड में नहीं हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर की हाल ही में फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ (Ek Villain Returns) रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल नहीं कर पाई। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ ही जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पटानी भी अहम रोल में नजर आए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)