
नई दिल्ली। भारत पे के को फाउंडर अशनीर ग्रोवर का बेबाक अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आता हैं। अशनीर शार्क टैंक सीजन 1 में दिखाई दिए थे जिसमें दर्शकों ने इन्हें शार्क के रूप में काफी पसंद किया था। शार्क टैंक के दूसरे सीजन में अशनीर ग्रोवर को ना देखे जाने के कारण लोगों ने उन्हें शो में आने की काफी गुहार भी लगाई थी। हालांकि, ऐसा हुआ तो नहीं था। वहीं अशनीर ग्रोवर ने अब तक दो यूनिकॉर्न कंपनी बनाई और तीसरी भी बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। अशनीर ग्रोवर अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ा हर फैसला फैंस के साथ शेयर करते हैं। अभी हाल ही में अशनीर ग्रोवर ने अपना दुख अपने फैंस के साथ साझा कर अपने पिता के निधन की खबर दी हैं।
View this post on Instagram
अशनीर ग्रोवर के पिता का हुआ निधन
दरअसल, भारत पे के को फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने अपने पिता की फोटो को शेयर करते हुए लिखा अलविदा पापा। तुमसे प्यार है ! स्वर्ग में पापाजी, बड़ी मम्मी, नानाजी और नानीजी का ख्याल रखना। अशोक ग्रोवर (पुत्र नन्द लाल ग्रोवर) 04.08.1953 – 28.03.2023.. उनका ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा हैं और लोग उन्हें हिम्मत रखने के लिए कह रहे हैं। आपको बता दें कि अशनीर ग्रोवर के पिता सीए थे और अशोक ग्रोवर 70 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
अशनीर के इस पोस्ट पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा भगवान इनकी आत्मा को शांति दे शत शत नमन जय श्री राम! वहीं दूसरे यूजर ने लिखा आपके पिता आपको पुत्र के रूप में पाकर बहुत गौरवान्वित थे। वह आपसे बहुत प्यार करता था, और मुझे आशा है कि इस कठिन समय में आपको आराम पाने में मदद मिलेगी। एक अन्य यूजर ने लिखा भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और आपको ये दुख सहने की शक्ति दें। हरे कृष्णा!