newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hollywood Movies On OTT: अच्छे कंटेट की तलाश में रहने वाले फिल्म प्रेमी हॉलीवुड की ये 5 फिल्में देखना न भूलें, अमेजन प्राइम पर हैं मौजूद

Hollywood Movies On OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्मस् पर भी सबसे पहले हॉलीवुड ही छाया उसके बाद धीरे-धीरे बॉलीवुड टॉलीवुड आदि ने भी जगह बनाई। तो आइए आज हम आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर मौजूद हॉलीवुड की कुछ शानदार फिल्मों के बारे में बारे में बताते है, जिन्हें फिल्म प्रेमियों को जरूर देखना चाहिए।

नई दिल्ली। हॉलीवुड का नाम पूरी दुनिया में न केवल ग्राफिक्स, हाई टेक्नोलॉजी के लिए प्रसिद्ध है बल्कि अच्छे कंटेट के लिए भी जाना जाता है। उसकी कहानी हर बार एकदम अलग होती है। हॉलीवुड फिल्मों की कहानी ज्यादातर हमारी सोच से परे चली जाती है। पूरी दुनिया सोचने पर मजबूर हो जाती है कि या वाकई ऐसा हो भी सकता है। उदाहरण के लिए साल 2011 में आई कंटेजियन जो एक महामारी पर बेस्ड फिल्म है, हूबहू 2019 में आए कोविड की स्थिति को बयां करती है, ऐसे में कई बार आश्चर्य भी हो जाता है। ऐसा लगता है, जैसे हॉलीवुड फिल्म के स्क्रिप्ट रायटर और निर्माताओं को पूर्वाभास का वरदान प्राप्त है। यही कुछ वजहें हैं, जिससे सारी दुनिया हॉलीवुड फिल्मों की दीवानी है। अच्छे कंटेट के अलावा यहां की फिल्मों में एक्शन, सस्पेंस, थ्रिलर, ड्रामा, रोमांस भरपूर मात्रा में देखने को मिलता है। ओटीटी प्लेटफॉर्मस् पर भी सबसे पहले हॉलीवुड ही छाया उसके बाद धीरे-धीरे बॉलीवुड, टॉलीवुड आदि ने भी जगह बनाई। तो आइए आज हम आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर मौजूद हॉलीवुड की कुछ शानदार फिल्मों के बारे में बारे में बताते हैं, जिन्हें फिल्म प्रेमियों को जरूर देखना चाहिए।

ott

इंसेप्शन

निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘इंसेप्शन’ दर्शकों के लिए एक बेहतरीन और मनोरंजक फिल्म है। इसकी कहानी भी क्रिस्टोफर ने ही लिखी है। इस फिल्म की कहानी साइंस फिक्शन पर आधारित है, जिसमें लियोनार्डो डिकैप्रियो ने मुख्य किरदार निभाया है। दिलचस्प कहानी वाली इस फिल्म में लियोनार्डो का किरदार सपनों में खोया रहता है और उसी में अपना जीवन तलाशता नजर आता है।

INCEPTION

पैरासाइट

साल 2020 में आई इस दक्षिण कोरियाई फिल्म ने उस साल के ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार प्राप्त किया था। फिल्म पैरासाइट के निर्माता क्वाक सिन और निर्देशक बोंग जून-हो हैं। इस फिल्म की कहानी एक गरीब परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अमीर बनने के लिए गलत रास्ते को अपना लेता है। फिल्म के अंत में इस परिवार को अपनी गलती के बुरे परिणामों का सामना करना पड़ता है।

PARASITE

फॉरेस्ट गंप

साल 1994 में आई इस फिल्म ने 6 ऑस्कर अवार्ड हासिल किए हैं। ये फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब सराही गई। फॉरेस्ट गंप की कहानी 1986 में आई विंस्टन ग्रूम की नोबेल ‘फॉरेस्ट गंप’ पर आधारित है। फिल्म की कहानी फॉरेस्ट नाम के एक लड़के के जीवन को दिखाती है, जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है और इसी वजह से वो लड़का पढ़ नहीं पाता। लेकिन दौड़ में रूचि होने के कारण वो उस पर मेहनत करता है और उसी प्रतिभा के बल पर तमाम खामियां होने के बावजूद आगे बढ़ता चला जाता है।

FOREST GUMP2

इंटरस्टेलर

फिल्म इंसेप्शन के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की एक और बेहतरीन फिल्म इंटरस्टेलर ने भी दर्शकों को खूब लुभाया। साल 2014 में आई इस फिल्म में टेक्नोलॉजी और कहानी का बेजोड़ संगम देखने को मिला था। फिल्म में मानव जाति के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए नए ग्रह की तलाश की जाती है और इसी को आधार बनाते हुए कहानी आगे बढ़ती है। फिल्म में ऑस्कर विजेता मैथ्यू और एनी हाथवे मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

INTERSTELLER

स्पेक्टर

सैम मेंडेस के डायरेक्शन में बनी फिल्म स्पेक्टर सिनेमा के इतिहास में रिकॉर्ड बनाने की वजह से भी जानी जाती है। इसे साल 2019 में रिलीज किया गया था। फिल्म एमआई 6 एजेंट जेम्स बॉन्ड के रूप में डेनियल क्रेग की ये चौथी फिल्म थी और जेम्स बॉन्ड सीरीज की 24वीं फिल्म थी। फिल्म को माइकेल जी. विल्सन और बारबरा ब्रोकोली ने प्रोड्यूस किया था।

INSPECTOR