newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Payal Ghosh Case: बढ़ सकती हैं अनुराग कश्यप की मुश्किलें, यौन शोषण के आरोप में मुंबई पुलिस भेजेगी समन

Payal Ghosh Case: पायल घोष (Payal Ghosh) द्वारा यौन शोषण के आरोप में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) जल्द ही पूछताछ के लिए अनुराग कश्यप को समन (Summons to Anurag Kashyap) भेज सकती है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) यौन शोषण के आरोपों (Sexual Abuse Allegations) का सामना कर रहे है। एक्ट्रेस पायल घोष (Payal Ghosh) ने उनपर यौन शोषण के आरोप में केस दर्ज कराया था। एक्ट्रेस लगातार उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही थीं। ऐसे में अब खबर है कि मुंबई पुलिस (Mumbai Police) जल्द ही पूछताछ के लिए अनुराग कश्यप को समन (Summons to Anurag Kashyap) भेजेगी। इससे उनकी परेशानी बढ़ने वाली है।

आठवले ने किया पायल घोष का समर्थन

पायल घोष का समर्थन केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने किया है। उन्होंने मुंबई पुलिस से अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्हेंने कहा कि अगर मुंबई पुलिस जल्द ही अनुराग कश्यप को गिरफ्तार नहीं करती वो धरने पर बैठेंगे। बता दें कि सोमवार को पायल घोष आठवले से मिली थीं।

payal ghosh

मुंबई पुलिस अनुराग कश्यप को भेजेगी समन

अब ऐसे में खबर है कि मुंबई पुलिस अनुराग कश्यप को समन भेजेगी और उनसे पूछताछ करेगी। पायल घोष कई दिनों से न्याय की मांग कर रही थीं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ने वाली है।

पायल घोष करेंगी अनशन

पायल घोष ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगी। उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा था कि अभी तक निर्देशक की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है।

tweet Payal ghosh And Anurag Kashyap Congress

आपको बता दें कि पायल घोष ने 19 सितंबर को ट्वीट कर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई थी। पायल घोष ने कहा था कि ‘पहले मैं अपने मैनेजर के साथ उनसे (अनुराग कश्यप) मिली। फिर उसके बाद मैं उनके घर जाकर मिली। उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से मुलाकात की थी। उनका व्यवहार देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा था लेकिन जब दूसरे दिन उन्होंने अपने घर बुलाया तो कुछ चीजें ठीक नहीं हुईं मेरे साथ। इसी बारे में मैने बात की।’ हालांकि, अनुराग ने पायल घोष के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।