मुंबई पुलिस के प्रयासों को सितारों ने सराहा, सोशल मीडिया पर दिया धन्यवाद
बॉलीवुड सितारों और मशहूर हस्तियों ने कोरोनावायरस लॉकडाउन के बीच शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के अपने असाधारण प्रयासों के लिए मुंबई पुलिस का आभार व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
मुंबई। बॉलीवुड सितारों और मशहूर हस्तियों ने कोरोनावायरस लॉकडाउन के बीच शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के अपने असाधारण प्रयासों के लिए मुंबई पुलिस का आभार व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, “हमें सुरक्षित रखने के लिए दिन-रात काम करने वाले लोगों की एक सेना है, इसलिए हमारे परिवार सुरक्षित हैं। आओ हम मिलकर हम उन्हें दिल से धन्यवाद कहें क्योंकि यही हम कर सकते हैं।”
Name : Akshay Kumar
City : MumbaiMere aur mere parivaar ki taraf se…
Police, Nagar Nigam ke workers, doctors, nurses, NGOs, volunteers, government officials, vendors, building ke guards ko #DilSeThankYou ?? pic.twitter.com/N8dnb4Na63— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 9, 2020
आयुष्मान खुराना ने मुंबई पुलिस द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो को री-ट्वीट किया और अपने कर्तव्य को अथक रूप से निभाने के लिए बल की सराहना की।
Tumhala dhanyavad denyasathi mi nishabd jhalo ahe, parantu mi aaj tumhala hrudayapasun dhanyavad det aahe. Jai Hind! @MumbaiPolice @DGPMaharashtra ?? ??#ThankYouMumbaiPolice #ThankYouMaharashtraPolice https://t.co/332AzvHgZQ
— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) April 9, 2020
उन्होंने मराठी में ट्वीट किया, “हमारे पास आपको धन्यवाद देने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं हैं। आज हम आपको सुरक्षित रखने के लिए अपने पूरे दिल से धन्यवाद देते हैं।”
Dear Mumbai Police, you are known as one of the BEST in the world. Your contribution to the COVID-19 pandemic is unparalleled. Singham will wear his Khakee and stand beside you whenever you ask. Jai Hind, Jai Maharashtra ?@CPMumbaiPolice @MumbaiPolice
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) April 9, 2020
अजय देवगन ने ट्वीट किया, “प्रिय मुंबई पुलिस, आपको दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से एक के रूप में जाना जाता है। कोरोनावायरस महामारी में आपका योगदान बहुत सराहनीय है। जब भी आप कहेंगे सिंघम अपनी खाकी पहनेंगे और आपके पास खड़े होंगे। जय हिंद, जय महाराष्ट्र।”
This is the time to heartily thank our Mumbai Police, who leaving their families at homes are working with their high spirit and untiring efforts for our security and safety..
Thank you Mumbai Police
Love you Mumbai Police @MumbaiPolice— Anil Kapoor (@AnilKapoor) April 9, 2020
अनिल कपूर ने व्यक्त किया, “हमारी मुंबई पुलिस का दिल से शुक्रिया अदा करने का समय है, जो अपने परिवारों को घरों पर छोड़कर हमारी सुरक्षा के लिए अपनी उच्च भावना और अथक प्रयासों के साथ काम कर रहे हैं। शुक्रिया मुंबई पुलिस , लव यू मुंबई पुलिस।”