newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 17 Latest: मुनव्वर फारुखी को मिला सलमान खान का साथ, एक्टर ने आयशा खान को किया एक्सपोज तो घर में हुआ बड़ा हादसा

Bigg Boss 17 Latest: आयशा शो में मुनव्वर फारुखी को एक्सपोज करने उनसे माफ़ी मंगवाने आई थीं लेकिन घर के अंदर आकर आयशा का अलग ही रूप देखने को मिला। कभी उन्हें मुनव्वर के साथ चिड़िया उड़-कौवा उड़ खेलते देखा गया तो कभी मुनव्वर से इशारों-इशारों में बातें करते देखा गया। लेकिन होस्ट सलमान खान समेत जनता को आयशा खान और मुनव्वर फारुखी का ये लव ट्रायंगल काफी फेक लगा और इसी बात को लेकर इस शनिवार की वार में सलमान खान ने आयशा खान को एक्सपोज किया।

नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में इन दिनों जबरदस्त हंगामें देखने को मिल रहे हैं। शो में कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी को लेकर जबरदस्त बवाल मचा हुआ है। पहले तो शो में कॉमेडियन की एक्स आयशा खान ने एंट्री लेकर सबको चौंका दिया था। आयशा शो में मुनव्वर फारुखी को एक्सपोज करने उनसे माफ़ी मंगवाने आई थीं लेकिन घर के अंदर आकर आयशा का अलग ही रूप देखने को मिला। कभी उन्हें मुनव्वर के साथ चिड़िया उड़-कौवा उड़ खेलते देखा गया तो कभी मुनव्वर से इशारों-इशारों में बातें करते देखा गया। लेकिन होस्ट सलमान खान समेत जनता को आयशा खान और मुनव्वर फारुखी का ये लव ट्रायंगल काफी फेक लगा और इसी बात को लेकर इस शनिवार की वार में सलमान खान ने आयशा खान को एक्सपोज किया, जिसके बाद आयशा खान ने ऐसा कुछ किया कि वो शो से बाहर हो गईं। तो आइए जानते हैं पूरा माजरा…

आयशा पर भड़के सलमान खान

30 दिसंबर की रात हुए ”शनिवार की वार” में सलमान खान आए और इस बार उन्होंने आयशा खान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आयशा खान से सीधा पूछा कि ”आपका इस शो में आने का मकसद क्या था?’‘ इसके बाद आयशा ने कहा कि- ”मुझे मुनव्वर से माफ़ी चाहिए थी।’‘ जिसके बाद सलमान कहते हैं कि- ”माफ़ी चाहिए थी तो जनवरी तक रुक जाती।” इसके बाद सलमान ने मुनव्वर की भी क्लास लगाई और कहा कि आप बेवकूफ हैं। आगे सलमान कहते हैं- ”जिस तरह आपका रिश्ता दिख रहा है, वो नाराजगी वाला रिश्ता दिख ही नहीं रहा। ये क्या गेम चल रहा है यार?’ सलमान खान ने पूछा कि आप क्या-क्या आरोप लगा रही हो? क्या क्लियर करना था? आयशा खान सिर्फ इस्तेमाल कर रही हैं। आप गेम खेल रहे हो। आप क्या दिखाना चाह रहे हो। लेकिन स्टेटमेंट देते हो कि आपको मुनव्वर का मुह नहीं देखना है। लेकिन यहां क्या कर रही हैं। इसके बाद सलमान, मुनव्वर और आयशा खान की जमकर क्लास लगाते हैं। नाजिला का भी जिक्र करते हैं। बताते हैं कि उसने शो में आने से मना कर दिया। साथ ही मुनव्वर को कहा कि अगर उन्होंने कोई वादा नहीं किया है तो वह जो चाहें कर सकते हैं।

आयशा खान हुईं बेहोश

इसके बाद सलमान खान के जाते ही आयशा खान बहुत रोती हैं जिसके बाद उनका बीपी लो हो जाता है और वो बेहोश हो जाती हैं। जिसके बाद होस्ट सलमान खान भी घर में एंट्री लेते हैं। सलमान कहते हैं कि ये शो मेंटली स्ट्रांग लोगों का शो है। अब ये क्या है? जो बात है, वही बताया गया है। अब आयशा की वजह से गलत बात थोड़ी न बोल देंगे। सभी के ब्रेकअप हुए हैं। इसके बाद आयशा को मेडिकल के लिए घर से बाहर लेकर जाया गया। अब आयशा की वापस शो में एंट्री होगी या नहीं ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।

बता दें कि आज साल के आखिरी दिन बिग बॉस में सितारों का मेला लगने वाला है, जहां घरवालों के साथ न्यू ईयर मनाने सलमान खान के साथ-साथ धर्मेंद्र, मीका सिंह और अरबाज खान पहुंचे। इसी के साथ सलमान खान ने घरवालों को इस हफ्ते होने वाले डबल एलिमिनेशन का शॉक भी दिया। अब इस हफ्ते घर से कौन-कौन जायेगा ये तो आज रात ही पता चलेगा।