newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Munmun Dutta Engagement: कैसे आग की तरह फैली बबीता जी और टप्पू की सगाई की खबर, जानें पीछे की असल कहानी

Munmun Dutta Engagement: खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर मुनमुन और राज की सगाई की खबर छप गई लेकिन 1 घंटे बाद ही दोनों स्टार्स ने खबर को फर्जी करार दिया। मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर की और खबर को फर्जी बताया और कहा कि फर्जी खबरों को छोड़ मीडिया को असल खबरों पर फोकस करना चाहिए।

नई दिल्ली। कल शाम तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता और टप्पू का रोल निभा चुके एक्टर राज अनादकट सुर्खियों में रहे। सोशल मीडिया पर खबर आग तरह फैल गई कि बबीता जी और टप्पू ने सगाई कर ली है। खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर जेठालाल को लेकर मीम्स बनने लगे लेकिन 1 घंटे बाद ही खुद  मुनमुन दत्ता और राज अनादकट ने सगाई की खबरों को फर्जी बताया। दोनों स्टार्स ने कहा कि सगाई की खबरें फेक और बेतुकी हैं, हालांकि पहले भी मुनमुन दत्ता और राज अनादकट के अफेयर की खबरें सामने आई थी लेकिन अचानक दोनों की सगाई की खबरें कैसे फैली, इसके पीछे की असल वजह हम आपको बताते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BollywoodLife (@ibollywoodlife)


कैसे फैली सगाई की खबर

सोशल मीडिया पर  मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की सगाई की खबर फैली थी लेकिन दोनों स्टार्स ने सोशल मीडिया और मीडिया के सामने बयान देकर साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं है लेकिन सवाल उठता है कि खबर फैली कैसे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ये खबर सेट से ही फैली थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BollywoodLife (@ibollywoodlife)


तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट ही एक शख्स ने सगाई की खबर को मीडिया तक पहुंचाया था। पहले सेट से सिर्फ राज की सगाई की खबर सामने आई थी लेकिन कुछ समय के बाद राज के साथ मुनमुन दत्ता का नाम जोड़ा गया और कहा गया कि दोनों ने सगाई कर ली है।

मुनमुन और ने बताया खबर को फर्जी

खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर मुनमुन और राज की सगाई की खबर छप गई लेकिन 1 घंटे बाद ही दोनों स्टार्स ने खबर को फर्जी करार दिया। मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर की और खबर को फर्जी बताया और कहा कि फर्जी खबरों को छोड़ मीडिया को असल खबरों पर फोकस करना चाहिए। जबकि राज ने भी सोशल मीडिया पर लिखा- “हैलो एव्रीवन…..मैं सभी से क्लियर करना चाहता हूं कि जो सोशल मीडिया पर आप न्यूज़ देख रहे हैं वो झूठी है।