newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lock Upp Winner : मुनव्वर फारूकी बने ‘लॉक अप’ के विनर, ट्रॉफी के साथ इनाम में मिला कुछ ऐसा की बदल गयी जिंदगी

Lock up: लॉक आप सीजन 1 के पहले दो फाइनलिस्ट मुन्नवर फारुकी और एक्ट्रेस पायल रोहतगी थीं। पायल ने शो में मुन्नवर को कड़ी टक्कर दी और दोनों को ही विनर का तगड़ा दावेदार माना जा रहा था।

मुंबई। एकता कपूर और कंगना रनौत का पॉपुलर शो “लॉक अप” फाइनली अपने अंजाम तक पहुंच गया। बीती रात शो के विनर की घोषणा की गयी। और 70 दिनों की मशक्कत के बाद मुनव्वर फारूकी शो के विनर बन गए हैं। आपको बता दें की पहले दिन से ही मुनव्वर को इस शो का मास्टरमाइंड बताया जा रहा था। मुनव्वर की लोकप्रियता देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि मुनव्वर ही विनर होंगे और सबकी उम्मीदों पर खरे उतरते हुए कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी आखिरकार लॉक आप सीजन 1 के विजेता चुने गए।

Munawar Faruqi

कंगना ने की विनर की तारीफ़

जैसा की आप जानते हैं मुनव्वर फारुकी लॉक आप सीजन 1 के विनर बन चुके हैं। लॉक आप सीजन 1 के पहले दो फाइनलिस्ट मुनव्वर फारूकी और एक्ट्रेस पायल रोहतगी थीं। पायल ने शो में मुन्नवर को कड़ी टक्कर दी और दोनों को ही विनर का तगड़ा दावेदार माना जा रहा था। जब दोनों की एंट्री फिनाले में हुई तो कंगना रनौत ने दोनों ही फाइनलिस्ट की जमकर तारीफ़ की। खैर लॉक आप सीजन 1 के विनर की घोषणा की जा चुकी और मुनव्वर फारूकी ने इसके सीजन 1 का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

कैसी रही मुन्नवर की कॉमेडियन से लॉक आप तक की जर्नी

मुंबई के डोंगरी इलाके के रहने वाले मुनव्वर फारुकी ने कॉमेडियन से लॉक आप तक का एक लम्बा सफर तय किया है। कॉमेडियन के स्टेज से ओटीटी तक मुन्नवर की ये जर्नी बेहद शानदार रही है। लॉक आप के पहले एपिसोड से ही मुनव्वर शो में सब पर भारी दिखे। मुनव्वर ने शो में हमेशा अपना रियल वर्जन ही दिखाया और शायद यही वजह है की शो की ट्रॉफी के साथ-साथ मुनव्वर ने शो के बाहर लाखों लोगों के दिलों को भी जीता है। आपको बता दें की शो की ट्रॉफी के साथ साथ मुनव्वर को 20 लाख रूपये की कैश मनी और इटली का ट्रिप भी इनाम में मिला है।