newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Song: लाल घाघरे में नम्रता मल्ला ने मचा दिया हंगामा, पवन सिंह के साथ हुईं रोमांटिक

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट केक कही जाने वाली नम्रता इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। नम्रता को इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा जगत में कई ऐसी हसीनाएं हैं जिनकी मदमस्त अदाओं के लाखों दीवाने हैं। नम्रता मल्ला भी भोजपुरी की एक ऐसी ही हसीना हैं। ये हसीना अपनी हॉटनेस से लोगों के दिलों पर छुड़ी चलाती हैं। सोशल मीडिया पर नम्रता के भोजपुरी वीडियोज़ आते ही तहलका मचा देते हैं। एक्ट्रेस की जोड़ी हर एक्टर के साथ खूब फबती है। नम्रता के म्यूजिक वीडियोज़ इंटरनेट पर आग लगा देते हैं। इन दिनों नम्रता का नया म्यूजिक वीडियो ‘लाल घाघरा’ इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

नम्रता मल्ला का गाना

भोजपुरी इंडस्ट्री के मेगास्टार कहे जाने वाले शानदार एक्टर और बेहतरीन सिंगर पवन सिंह का नया गाना ‘लाल घाघरा’ यूट्यूब पर जारी कर दिया गया है। इस गाने ने आते ही फैंस के बीच तहलका मचाना शुरू कर दिया है। रिलीज के कुछ समय के अंदर ही इस गाने को चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। गाने के वीडियो में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ इंडस्ट्री की हॉट केक नम्रता मल्ला भी हैं। गाने में नम्रता लाल घाघरा पहने बोल्ड डांस मूव्स से फैंस की धड़कनें बढ़ा रही हैं। इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने के वीडियो में नम्रता और पवन के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों के मन को खूब भा रही है। इस गाने के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं। वहीं इस गाने का म्यूजिक शुभम राज ने दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namrita malla zenith (@namritamalla)

गाने के वीडियो में नम्रता के लटके-झटके आपको दीवाना बना देंगे। भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट केक कही जाने वाली नम्रता इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। नम्रता को इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं।