Connect with us

मनोरंजन

Bhojpuri gana: नम्रता मल्ला का ‘लाल घाघरा’ कईले बा कमाल,पवन सिंह के साथ पारो की केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा

Bhojpuri gana: यह गाना आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है और लोग इस गाने को कई बार सुन चुके हैं। इस गाने पर दोनों कपल खूब थिरकते नजर आएंगे। इस गाने को बुधवार को सुबह 10 बजे रिलीज किया गया जिसके बाद यह गाना ट्रेंड भी करने लगा।

Published

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह फिर एक धमाकेदार गाने के साथ वापसी कर रहे है। पवन सिंह का कोई भी गाना आए और वो ट्रेंड ना करें ऐसा हो ही नहीं सकता है। इस बार पवन सिंह खेसारी लाल यादव की ”पारो” के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देगें। इस गाने के कारण पहली बार नम्रता मल्ला और पवन सिंह की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। और यह गाना आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है और लोग इस गाने को कई बार सुन चुके हैं। इस गाने पर दोनों सितारे खूब थिरकते नजर आएंगे। इस गाने को बुधवार को सुबह 10 बजे रिलीज किया गया जिसके बाद यह गाना ट्रेंड भी करने लगा।

न्यूजरुम पोस्ट का सवाल

इस गाने की प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली के रॉयल प्लाजा पर की गई थी। जहां इस गाने की स्टारकास्ट पवन सिंह,नम्रता मल्ला, बदरीनाथ झा सिंगर शिल्पी राज और डायरेक्टर सूरज कटोच मौजूद रहे। इनके साथ वहां मीडियाकर्मी भी मौजूद रहे। सबसे पहले पवन सिंह ने आते ही पूजा की उसके बाद बदरीनाथ झा ने इस गाने के बारे में बताया कि इसकी शूटिंग कैसे हुई और सबने कितनी मेहनत की है। उसके बाद सवाल-जवाब का सिलसिला शुरु हुआ जिसके बाद न्यूजरुम पोस्ट ने पवन सिंह से सवाल किया कि बॉलीवुड,हॉलीवुड, टॉलीवुड इन सब इंडस्ट्री में हमें एक्शन, रोमांस,और कॉमेडी देखने को मिलती है फिर भी हमारी मास मिडिया भोजपुरी को ही अलग नजरिए से क्यों देखती है।

पवन सिंह ने दिया जवाब

बदरीनाथ झा ने न्यूजरुमपोस्ट के इस बात का जवाब देना चाहा जिसमें पवन सिंह कहते है ”बोला बाबा..तूहू बोला हमरा के अकेला न फसावा।” जिसके बाद बदरी बोलेते है कि देखिए इस गाने को हर जगह से खूब प्यार मिल रहा है। हर कोई इस गाने की तारीफ कर रहा है और इस गाने में काफी व्यूज आए है जिसके कारण ये गाना ट्रेंड भी कर रहा है। वहीं पवन सिंह भी बोले कि अब भोजपुरी इंडस्ट्री को भी लोग उसी सम्मान के साथ देखेंगे जैसे सारी इंडस्ट्री को देखते है अब भोजपुरी को भी सम्मान मिलेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement