newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Namrita Malla New Look: नए साल पर बदल गए भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला के रंग-ढंग, बिकिनी छोड़ पहन लिया धार्मिक चोला!

Namrita Malla New Look: नम्रता बेहद शानदार डांसर हैं। वो बैली डांस बहुत अच्छा करती हैं और फैंस भी उनके डांस वीडियो पर प्यार लुटाते हैं। एक्ट्रेस दो घूंट,  चढ़ल जवानी रसगुल्ला (नीलकमल सिंह के साथ), तबला,(खेसारी लाल यादव के साथ), हथियार जैसे गानों में दिखीं है।

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला की हॉटनेस के दीवानों की कमी नहीं है। एक्ट्रेस जो भी सोशल मीडिया पर डालती हैं, वो चंद मिनटों में वायरल हो जाता है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर 2.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, और एक्ट्रेस का सोशल मीडिया कंटेंट काफी बोल्ड होता है लेकिन अब लगता है कि नए साल के साथ एक्ट्रेस अपनी वेशभूषा बदल रही हैं और बिकिनी को पीछे छोड़ नया अवतार अपना रही हैं…ऐसा हम उनके इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर कह रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namrata malla zenith (@namritamalla)

नम्रता ने बदला अपना अवतार

नम्रता मल्ला को भोजपुरी इंडस्ट्री में उनकी बोल्डनेस, बैली डांस और धमाकेदार डांस के लिए जाना जाता है। अगर आप उनका इंस्टा देखेंगे तो पूरा इंस्टा बोल्ड डांस और बिकिनी फोटोज से भरा है लेकिन नए साल पर एक्ट्रेस का नया लुक देखने को मिला है, जिसमें वो भगवान कृष्ण के अवतार में दिख रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namrata malla zenith (@namritamalla)

एक्ट्रेस ने हाथ में बांसुरी ले रखी है और माथे पर मोरपंख सजा रखा है, एक्ट्रेस का ये लुक फैंस को भा गया है। इतना ही नहीं एक पोस्ट में एक्ट्रेस फुल स्लीव सूट में दिख रही हैं और बेहद प्यारी लग रही हैं। फैंस के लिए एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेंशन काफी शॉकिंग है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namrata malla zenith (@namritamalla)

अच्छी बैली डांसर हैं नम्रता

बता दें कि नम्रता बेहद शानदार डांसर हैं। वो बैली डांस बहुत अच्छा करती हैं और फैंस भी उनके डांस वीडियो पर प्यार लुटाते हैं। एक्ट्रेस दो घूंट,  चढ़ल जवानी रसगुल्ला (नीलकमल सिंह के साथ), तबला,(खेसारी लाल यादव के साथ), हथियार जैसे गानों में दिखीं है। बता दें कि नम्रता पिछले 15 सालों सो स्टेट पर डांस कर कर रही है, हालांकि उनकी हॉटनेस और डांस मूव्स की वजह से उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में जगह मिली और आज वो किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। डांसर भोजपुरी के बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं।