newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Aryan Khan: आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले अधिकारी को NCB ने किया बर्खास्त, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई

Aryan Khan: अधीक्षक विश्व विजय सिंह को आर्यन खान के मामले में नहीं बल्कि किसी दूसरे मामले में निलंबित किया गया है। मामले पर जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि विजय सिंह को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त कर दिया है।

नई दिल्ली। साल 2021 में शाहरुख खान को काफी कुछ झेलना पड़ा था क्योंकि उनके बेटे आर्यन खान का नाम ड्रग्स केस में सामने आया था। इसी मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक्टर के बेटे पर गंभीर आरोप लगाए थे, उन्हें कुछ समय जेल में भी गुजारना पड़ा था हालांकि सबूतों के अभाव में आर्यन को कोर्ट से क्लीन चिट मिल गई थी। ये समय शाहरुख और उनके परिवार के लिए बहुत मुश्किल भरा था। इसी मामले में गिरफ्तार करने वाली टीम के अधीक्षक विश्व विजय सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। अधीक्षक विश्व विजय सिंह पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का दोषी पाया गया है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए अधिकारी

अधीक्षक विश्व विजय सिंह को आर्यन खान के मामले में नहीं बल्कि किसी दूसरे मामले में निलंबित किया गया है। मामले पर जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि विजय सिंह को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि अधिकारी के खिलाफ कदाचार के कुछ मामले सामने आए हैं, जिसके बाद टीम ने उन्हें हटाने का फैसला लिया है। बता दें कि आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाली टीम में विश्व विजय सिंह भी शामिल थे। उन्होंने ही अपनी टीम के साथ कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा था और कई लोगों को पकड़ा था, जिसमें एक्टर के बेटे आर्यन खान भी शामिल थे।

aryan khan

2021 में आर्यन को किया गया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि साल 2021 में आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। आर्यन पर मादक पदार्थ की रखने और तस्करी करने के आरोप लगे थे। एक्टर की व्हाट्सएप चैट को लेकर दावा किया गया था कि वो कोड वर्ड के जरिए पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करते थे। 22 दिन जेल में रहने के बाद कोर्ट ने मई 2022 में सबूतों के अभाव में आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी।