newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri: नीलकमल ने इस भोजपुरी सिंगर को कहा- ‘मलाई खाती हो कि मुंह में लगाती हो’, मिला फिर ऐसा जवाब

Bhojpuri: भोजपुरी की लगभग हर विधा के गाने नीलकमल ने गाए हैं। इस सुपरस्टार सिंगर के कई गानों ने यूट्यूब पर 100 मिलियन क्लब में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। सिर्फ संगीत जगत ही नहीं बल्कि नीलकमल सिंह ने भोजपुरी एक्टिंग इंडस्ट्री में भी अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया है।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के फेमस एक्टर और सिंगर नीलकमल सिंह को भला कौन नहीं जानता है। भोजपुरी की लगभग हर विधा के गाने नीलकमल ने गाए हैं। इस सुपरस्टार सिंगर के कई गानों ने यूट्यूब पर 100 मिलियन क्लब में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। सिर्फ संगीत जगत ही नहीं बल्कि नीलकमल सिंह ने भोजपुरी एक्टिंग इंडस्ट्री में भी अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया है। नीलकमल का हर गाना लोगों के बीच बवाल मचा देता है। ऐसे में अब इस सुपरस्टार सिंगर का एक गाना इन दिनों इंटरनेट में बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है।

नीलकमल सिंह और प्रियंका सिंह की आवाज में ये भोजपुरी गाना ‘मलाई खाती हो कि मुंह में लगाती हो’ ने इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रखा है। इस गाने पर लोग जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। इस गाने के वीडियों में सुपरस्टार नीलकमल के साथ भोजपुरी हसीना जोया खान नजर नजर आ रही हैं। जोया भोजपुरी की सुपरहॉट, बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं। जोया ने बेहद कम समय में ही अपनी अदाओं और हुस्न से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। इस गाने के वीडियो में जोया और नीलकमल की केमिस्ट्री देखने लायक है।

‘मलाई खाती हो कि मुंह में लगाती हो’ गाने को नीलकमल और प्रियंका सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज से नवाजा है। इस गाने को ब्लू बिट्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को अब तक 930,579 से ज्यादा व्यूज और 39 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।