newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

यश कुमार और शुभी शर्मा ने रोमांस के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, नए गाने “नेहिया के डरिया” में दिखा जलवा

Bhojpuri star Yash Kumar and Shubhi Sharma’s film New Song Nehiya Ke Dariya released: बता दें कि गाना मनोज मिश्रा और प्रियंका सिंह ने गाया है, जबकि गाने के लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखा है। बात करें फिल्म की तो फिल्म का प्रोड्यूस विनोद कुमार गुप्ता ने किया है, जबकि फिल्म को डायरेक्ट प्रमोद शास्त्री ने किया है।

नई दिल्ली। कई बार जो काम खून के रिश्ते नहीं कर पाते हैं, जो मन के रिश्ते कर देते हैं। यही कहानी दिखाती है यश कुमार मिश्रा की नई कहानी ‘दत्तक पुत्र’। ‘दत्तक पुत्र’  का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है लेकिन अब फिल्म का नया गाना रिलीज हो गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। गाने में यश  कुमार और सुभी शर्मा का तगड़ा रोमांस देखने को  मिल रहा है। गाने के लिरिक्स और म्यूजिक दमदार है, तो चलिए जानते हैं कि इस गाने में क्या खास है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ratnakar Kumar (@ratnakarwwrindia)


गाने में यश और शुभी का रोमांस

यश कुमार और शुभी शर्मा का नया गाना नेहिया के डरिया रिलीज हो चुका है, जिसमें दोनों की लव स्टोरी और रोमांस देखने को मिल रहा है। गाने में सुभी और यश कपल की तरफ रोमांस कर रहे हैं और अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। गाने में दोनों का ड्रेसिंग सेंस भी काफी कूल है। गाने को आज सुबह ही रिलीज किया गया है और आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।फैंस गाने की खूब तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है यश कुमार और सुभी की जोड़ी लाजवाब है और ये दोनों गानों में जान डाल देते हैं। वहीं बाकी यूजर्स हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।

रिलीज हो चुका है ट्रेलर

बता दें कि गाना मनोज मिश्रा और प्रियंका सिंह ने गाया है, जबकि गाने के लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखा है। बात करें फिल्म की तो फिल्म का प्रोड्यूस विनोद कुमार गुप्ता ने किया है, जबकि फिल्म को डायरेक्ट प्रमोद शास्त्री ने किया है। वहीं फिल्म में  यश कुमार मिश्रा, शुभी शर्मा विनोद मिश्रा के अलावा मनीष चतुर्वेदी, बब्लू खान, देव सिंह, राधे खान,शैलेन्द्र श्रीवास्तव,शिवेश तिवारी,  समर्थ चतुर्वेदी, रुबेश यादव शामिल हैं। फिल्म का ट्रेलर 4 महीने पहले ही रिलीज हो चुका है लेकिन अब जाकर फिल्म का पूरा गाना रिलीज किया गया है। फिल्म की कहानी भी शानदार है।