
नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अंजना के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक को बेक़रार नजर आता है। अंजना सिंह को इंस्टाग्राम पर भी 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस अंजना की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर अंजना सिंह का एक लेटेस्ट गाना रिलीज कर दिया गया है, तो चलिए बताते हैं इस इस गाने के बारे में विस्तार से…
अंजना सिंह का नया गाना:
अंजना सिंह का नया गाना ”शुभ दीपावली” रिलीज कर दिया गया है। ये गाना एक्ट्रेस की हालिया रिलीज फिल्म ”हम साथ साथ हैं” का है। इस गाने को भोजपुरी सिंगर्स आलोक कुमार और नंदिनी तिवारी ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक ओम झा ने दिया है।
जैसे कि नाम से जाहिर है ये गाना दीवाली के सीक्वेंस पर फिल्माया गया है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे हंसी-ख़ुशी तीन भाई अपनी-अपनी पत्नियों के साथ मिलजुलकर दीवाली का त्यौहार मना रहे हैं। इस गाने को आप एंटर10 रंगीला के यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं।
बता दें कि हाल ही में अंजना सिंह की फिल्म ”हम साथ साथ हैं” का Dangal Play पर वर्ल्ड प्रीमियर किया गया था। इस फिल्म में अंजना सिंह के अलावा गौरव झा, देव सिंह, प्रेम सिंह, यामिनी सिंह, शालू सिंह, रंभा सहनी, माया यादव, ललित उपाध्याय, केके गोस्वामी, रिंकू भारती जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अजय कुमार झा ने किया है। फिल्म के लेखक अरबिंद तिवारी हैं। फिल्म के गीत भी इन्होनें ही लिखे हैं, जबकि फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है। प्रदीप सिंह, विनय सिंह, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह इस फिल्म के निर्माता हैं।
इस फिल्म की कहानी की बात की जाए तो इस फिल्म की कहानी तीन भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनमें बेहद प्यार है और सब एक ही छत के नीचे मिलजुलकर रहते हैं। लेकिन पिता की मौत के बाद इन भाइयों के प्यार में खटास आ जाती है।