
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी की आलम ये है कि वो कहीं भी जाती है उनको देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। फैंस अक्षरा की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह की फिल्म ‘रूद्र शक्ति’ का दूसरा टीजर भी आज रिलीज कर दिया गया है। चलिए जानते हैं क्या है इस टीजर में खास!
View this post on Instagram
रूद्र शक्ति का नया टीजर हुआ रिलीज:
अक्षरा सिंह की फिल्म ”रूद्र शक्ति” का नया टीजर रिलीज कर दिया गया है। इससे पहले जो टीजर रिलीज किया गया था उसमे शक्ति यानी अक्षरा सिंह से मिलवाया गया था। अब इस दूसरे टीजर में रूद्र यानी विक्रांत की झलक दिखाई गई है। टीजर में रूद्र यानी विक्रांत सफ़ेद धोती में माथे पर चन्दन लगाए महादेव के भक्त नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
इस टीजर को शेयर कर कैप्शन में लिखा है- रुद्र-शक्ति से प्रेजेंटिंग रूद्र , केवल शक्ति ही नहीं – वह परम शरण है। स्थिर नहीं खड़ा है, बल्कि सतर्क है, मौन, तूफानों और विनाश की शक्ति से रक्षा कर रहा है।” इस टीजर में रूद्र और शक्ति यानी अक्षरा सिंह और विक्रांत की जोरदार केमिस्ट्री भी साफ़ नजर आ रही है।
View this post on Instagram
बता दें कि ”रूद्र शक्ति” एक प्रेम कहानी है। इस फिल्म के निर्माता सीबी सिंह और राजीव सिंह हैं। फिल्म का निर्देशन निशांत सी शेखर ने किया है। फिल्म को 18 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि इस फिल्म की कहानी एक लव स्टोरी होगी। फैंस एक्ट्रेस की फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।