newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

New Year New Bhojpuri Song List: नए साल का स्वागत नए चटकीले भोजपुरी गानों के साथ, पार्टी का मजा हो जाएगा दौगुना

New Year New Bhojpuri Song List: अगर आप किसी पार्टी का आयोजन कर रहे हैं या घर पर गेट टू ग्रेदर करने वाले हैं तो गानों को चटकीला होना बेहद जरूरी है। अगर पार्टी हो और भोजपुरी गानें न हो तो मजा अधूरा रह जाता है।

नई दिल्ली।नए साल 2024 का आगाज होने में दो दिन का समय बचा है और नए साल को खास बनाने के लिए लोग अपने-अपने प्लान्स बना रहे हैं। लेकिन अगर आप किसी पार्टी का आयोजन कर रहे हैं या घर पर गेट टू ग्रेदर करने वाले हैं तो गानों को चटकीला होना बेहद जरूरी है। अगर पार्टी हो और भोजपुरी गानें न हो तो मजा अधूरा रह जाता है। हम आपके लिए धमाकेदार और हिट भोजपुरी गानों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप पार्टी में बजाकर अपना मजा दौगुना कर सकते हैं…।.

अक्षरा सिंह का नया लेटेस्ट गाना देसी दारू

दो दिन पहले ही भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पार्टी एंथम रिलीज किया है, जिसका नाम है देसी दारू, गाने को नए साल के जश्न के तौर पर ही फिल्माया गया है। गाने में अक्षरा सिंह दारू पार्टी और हुक्का पार्टी कर रही हैं। गाने का म्यूजिक और लिरिक्स काफी मजेदार हैं।

 ‘मुर्गा ह असली’

खेसारी लाल यादव ने भी अपना पार्टी एंथम रिलीज किया है, जिसका नाम है  ‘मुर्गा ह असली’। इस गाने को सोशल मीडिया पर बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है और गाना लगभग सुपरहिट है। इस गाने के बिना आपकी पार्टी अधूरी है।

‘पापा बन जईह

सिंगर और एक्टर अंकुश राजा ने भी नए साल को देखते हुए इसी महीने अपना नया गाना रिलीज किया है। जिसका नाम है ‘पापा बन जईह..। गाने के लिरिक्स से लेकर म्यूजिक काफी अच्छा है। गाना मियां-बीवी के रोमांस को बखूबी दिखाता है।

सुन मेरी लॉलीपॉप’

गानों की बात हो तो पवन सिंह कहां पीछे रहने वाले हैं। नवंबर के महीने में पवन सिंह ने अपना सुन मेरी लॉलीपॉप’ गाना रिलीज किया, जिसे धमाकेदार रिव्यू मिला है। गाने को शिवानी सिंह और पवन सिंह ने मिलकर गाया है।

‘तोहरा से माल हई पची ना’

इससे पहले सिंगर रितेश पांडेय ने अपना गाना ‘तोहरा से माल हई पची ना’ रिलीज किया था। ये सभी गाने बिल्कुल फ्रेश और नए हैं और फैंस को बहुत पंसद आ रहे हैं। आप इनको अपनी लिस्ट में रख सकते हैं।