
नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड के भी पॉवर कपल में शुमार है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते है। प्रियंका और निक भी एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। पीसी और निक पिछले साल एक प्यारी बेटी के माता-पिता बने है। दोनों अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर और अपनी बेटी को लेकर कुछ ना कुछ बातें शेयर करते रहते है। प्रियंका और निक दोनों ही अलग-अलग धर्म से आते है ऐसे में अपनी बेटी की परवरिश पर निक जोनस ने खुलकर बात की और उन्होंने बताया कि वह दोनों धर्म के बारे में अपनी बेटी को शिक्षा देंगे।
View this post on Instagram
निक जोनस ने अपनी बेटी की परवरिश को लेकर किया खुलासा
निक जोनस ने बताया कि वह अपनी बेटी मालती मैरी को ‘बाइबिल सिद्धांतों के तत्वों’ और हिंदू धर्म के साथ बढ़ाने को लेकर बात कही। निक ने कहा कि उनकी पत्नी प्रियंका दूसरे धर्म से आती है और वो दूसरे धर्म से आते है। ऐसे में वह अपनी बेटी को दोनों धर्म के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी ने मुझे हिंदू धर्म के बारे में कई चीजें बताई है उससे मुझे हिंदू धर्म के विश्वास के बारे में कई चीजें बताई है और मैं अपने धर्म में भी काफी विश्वास करता हूं। ऐसे में हम अपनी बेटी को दोनों धर्म के बारे में बताएंगे जिससे खुद का दृष्टिकोण बनाएंगी।
View this post on Instagram
निक और प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
निक और प्रियंका चोपड़ा की शादी भी दोनों धर्मों में हुई थी और निक को कई बार प्रियंका के साथ पूजा करते हुए भी देखा गया है। निक और प्रियंका दोनों ही एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते है। दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी पीसी और निक दोनों ही लव अगेन में दिखाई दिए। लव अगेन में निक का कैमियो रोल था जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया।