Together They Smile: प्रियंका चोपड़ा से तलाक की अटकलों को पति निक ने इस तरह कर दिया खारिज

अब निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रियंका के साथ नई तस्वीर शेयर की है। ऐसा करके निक ने बताया है कि दोनों के बीच कुछ गड़बड़ नहीं है और तलाक की अटकलों को अब विराम लगा देना चाहिए।

Avatar Written by: November 26, 2021 7:10 am

नई दिल्ली। अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से पति का सरनेम हटाकर एक्टर प्रियंका चोपड़ा ने दुनियाभर में अपने फैंस को चौंका दिया था। अटकलें लगने लगी थीं कि प्रियंका और उनके पति निक जोनस का तलाक हो गया है। प्रियंका ने इन अटकलों पर तो कुछ नहीं कहा था, लेकिन उनकी मां मधु चोपड़ा ने मीडिया को बताया था कि अटकलें सही नहीं हैं और तलाक की बात महज अफवाह है। अब निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रियंका के साथ नई तस्वीर शेयर की है। ऐसा करके निक ने बताया है कि दोनों के बीच कुछ गड़बड़ नहीं है और तलाक की अटकलों को अब विराम लगा देना चाहिए।

निक ने नई तस्वीर में प्रियंका को टैग कर लिखा, “सभी को हैप्पी थैंक्सगिविंग! आपका आभारी हूं.”। वहीं, जोनस ब्रदर्स का मजाक उड़ाने वाला शो ‘द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है। शो का एक छोटा सा हिस्सा प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वह निक जोनस के साथ उनके भाइयों का भी मजाक उड़ा रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इस वीडियो में प्रियंका स्टेज पर खड़ी हैं और एक कोने में तीनों जोनस ब्रदर्स बैठे हुए हैं। वहां मौजूद दर्शकों से प्रियंका कहती हैं, “मैं बहुत सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूं, आज रात अपने पति निक जोनस को रोस्ट करते हुए, और उनके भाइयों को भी, जिनका नाम मुझे कभी याद नहीं रहता। मैं भारत से हूं, एक ऐसा देश जहां की संस्कृति, संगीत और मनोरंजन बहुत समृद्ध है इसलिए साफ है कि वह जोनस ब्रदर्स के लिए नहीं बना है”।