newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भारी भीड़ में फंसे निरहुआ, फैंस के बीच दिखा एक्टर का जलवा

Nirahua fan video: फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लूटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-मेरे पसंदीदा स्टार श्री दिनेश लाल यादव निरहुआ सर जी के जैसा कोई नहीं है भोजपुरी इंडस्ट्री में मैं सिर्फ आपसे प्यार करता हूं शेर।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ सिनेमा का चमकता सितारा हैं। उन्होंने जो भी फिल्म की है, वो सिनेमाघरों में अच्छा व्यापार करती हैं। टीवी और यूट्यूब पर भी फिल्में अच्छा कमाती हैं। इसी लिए निरहुआ के फैंस की कमी नहीं है। जहां भी फैंस निरहुआ को देखते हैं..तो अपने आइडल की एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब दिखते हैं, अब ऐसा ही प्यार भरा वीडियो निरहुआ ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तो चलिए जानते हैं एक्टर ने क्या पोस्ट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)


फैंस ने निरहुआ पर लुटाया प्यार

निरहुआ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो अपने फैंस से घिरे दिख रहे हैं। एक्टर ने गले में गमछा डाल रखा है और उनके आगे और पीछे बहुत सारे लोग हैं, जो उन्हें फॉलो कर रहे है। कुछ लोग एक्टर की एक झलक पाने के लिए उन्हें निरहुआ रिक्शावाला कहकर बुला रहे हैं और सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे हैं। एक्टर भी मौका मिलते ही फैंस के साथ फोटो क्लिक करा रहे हैं। एक्टर इतना सारा फैंस का प्यार पाकर बहुत खुश हैं। हर एक्टर का सपना होता है कि उसके चाहने वाले लाखों हो..लेकिन ये पाने के लिए बहुत मेहनत करती पड़ती हैं और निरहुआ ने अपनी मेहनत से ये मुकाम और प्यार हासिल किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)


फैंस ने लुटाया प्यार

फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लूटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-मेरे पसंदीदा स्टार श्री दिनेश लाल यादव निरहुआ सर जी के जैसा कोई नहीं है भोजपुरी इंडस्ट्री में मैं सिर्फ आपसे प्यार करता हूं शेर। एक दूसरे यूजर ने लिखा- लव यू भैया जी..आप हमारे दिल में बसते हैं..। एक अन्य ने लिखा- भगवान पर आपकी बहुत कृपा है..ऐसे ही शिखर की सीढ़ी पर चढ़ते रहिए। काम की बात करें तो निरहुआ की फिल्म जुगल मास्टर टीवी पर रिलीज हो चुकी है।