
नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का शेड्यूल काफी बिजी चल रहा है क्योंकि उनकी फिल्म हमार नाम बा कन्हैया रिलीज होने वाली है। एक्टर जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है लेकिन इसी बीच एक्टर फिल्म के साथ साथ आजमगढ़ की जनता की सेवा में दिखाई दिए। ये बात तो सभी जानते हैं कि पहले निरहुआ आजमगढ़ सीट से सांसद थे लेकिन इस बार उन्हें सपा के धर्मेंद्र सिंह से हार का सामना करना पड़ा था। सासंद न होने के बाद भी एक्टर अपना काम लगातार कर रहे हैं।तो चलिए जानते हैं कि निरहुआ ने क्या पोस्ट किया है।
View this post on Instagram
आजमगढ़ के लोगों से मिलते निरहुआ
निरहुआ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वो कुछ लोगों के साथ पेपर वर्क कर रहे हैं और आजमगढ़ के लोगों से भी मिल रहे हैं।बता दें कि निरहुआ ने चुनाव हारने के बाद कहा था कि भले ही वो सांसद के तौर पर वापसी नहीं कर पाए लेकिन वो हमेशा आजमगढ़ की जनता की सेवा में लगे रहेंगे क्योंकि वो यहां के बेटे हैं। एक्टर का दफ्तर भी आजमगढ़ में हैं। इसलिए जब भी मौका मिलता है निरहुआ जनता की सेवा करने से पीछे नहीं हटते हैं।
View this post on Instagram
आजमगढ़ के लिए सदैव समर्पित हूं- निरहुआ
निरहुआ ने वीडियो पर कैप्शन में लिखा- आजमगढ़ के लिए सदैव समर्पित हूं।। जनता के सेवा कार्य करते हुए एक छोटी सी वीडियो। फैंस भी एक्टर की वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बहुत बहुत बधाई हो भईया आप आजमगढ़ के लिए बहुत कुछ करत ही हम उत्तराखण्ड मे रहिला लेकिन हम लोग पूर्वांचल आजमगढ़े के ही आपके जय हो। एक दूसरे यूजर ने लिखा- भाई आज आज़मगढ़ में इस बार आप ही जीतोगे। एक अन्य ने लिखा-आप है तो आजमगढ़ का विकास रुकेगा नही।