newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

“माई का कर्जा कोने नईके..”, मां के अपार प्रेम को दिखाता है निरहुआ का नया गाना “माई”, रो देंगे आप

Nirahua’s new song “Maai”: गाने को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। गाने को आज ही रिलीज किया गया है। फैंस भी गाने पर अच्छा रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- लीजेंड अभिनेता मेरे पसंदीदा स्टार श्री दिनेश लाल यादव निरहुआ सर जी के जैसा कोई नहीं है

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर की हर फिल्म लाजवाब होती है और हर वर्ग के लोग निरहुआ की फिल्म देखना पसंद करते हैं। अब एक्टर ने ऐसा गाना रिलीज किया है जिसे सुनकर आपकी आंखों से आंसू नहीं रूक पाएंगे। एक्टर का गाना मां पर है और गाने में ऐसा के संघर्ष और प्यार को दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर गाने को अच्छा रिस्पांस मिला है,तो चलिए जानते हैं कि गाने में क्या खास है।

आज रिलीज हुआ है गाना

निरहुआ और किरण यादव का नया गाना माई आज रिलीज हो गया है। गाने में किरण निरहुआ को खाना देती हैं और अपने बेटे का पेट भरने के लिए अपने हिस्से का भी खाना दे देती है। निरहुआ अपनी मां को नमक के साथ रोटी खाते देखते हैं और उनका दिल टूट जाता है। गाने में कहा गया है कि माई का कर्जा अपार होले..। गाने का वीडियो भी बहुत मार्मिक है। गाने में मां- बेटे का प्यारा रिश्ता दिखाया गया है,कैसे मां अपने बेटे का भला करने के लिए अपने सारे दुखों को भूल जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ujjwal Pandey 94 (@the_ujjwal_pandey)


छा गया माई गाना

गाने को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। गाने को आज ही रिलीज किया गया है। फैंस भी गाने पर अच्छा रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- लीजेंड अभिनेता मेरे पसंदीदा स्टार श्री दिनेश लाल यादव निरहुआ सर जी के जैसा कोई नहीं है भोजपुरी इंडस्ट्री मुझे आपसे प्यार है सर जी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- इस गाने ने दिल छू लिया है। वाकई मां का कर्ज उतारना किसी के बस की बात नहीं है। एक अन्य ने लिखा- तभी को मां को भगवान का रूप कहा जाता है।