
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की सबसे हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी ही बेहतरीन सिंगर भी हैं। अक्षरा की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि अक्षरा जहां भी जाती हैं उनको देखने भर के लिए लाखों लोगों का हुजूम इकठ्ठा हो जाता है। अक्षरा की फिल्मों का बेसब्री से फैंस इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं अक्षरा सिंह की एक सुपरहिट फिल्म के बारे में जिसे आप यूट्यूब पर बिलकुल फ्री में देख सकते हैं।
अक्षरा सिंह की फिल्म:
अक्षरा सिंह की जोड़ी कई भोजपुरी एक्टर्स के साथ पसंद की जाती है जिसमें दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ का नाम भी शामिल है। अब अक्षरा और निरहुआ की एक फिल्म ”जान लेबू का” इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही है और लोग इस फिल्म को खूब पसंद भी कर रहे हैं। फिल्म को आप यूट्यूब पर बिलकुल मुफ्त में देख सकते हैं। इस फिल्म को SRK म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
View this post on Instagram
भोजपुरी फिल्म ”जान लेबू का” में अक्षरा सिंह और निरहुआ ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्माण श्रेय श्रीवास्तव ने किया है। फिल्म के निर्देशक दिनकर कपूर हैं। फिल्म के गाने प्यारे लाल यादव, अरविन्द तिवारी, यादव राज और आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं जबकि फिल्म में ओम झा ने अपना संगीत दिया है।
View this post on Instagram
वर्क फ्रन्ट की बात करें तो हाल ही में अक्षरा का नया गाना ”सड़िया बनारसिया” में रिलीज किया गया है। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं। गाने को संगीत धनंजय सिंह कान्हा ने दिया है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह और अंशुमान सिंह नजर आ रहे हैं। गाने का निर्देशन महेश वेंकट ने किया है।