newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nisha Rawal Extramarital affair: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर निशा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- नौटंकी बंद करें करण!

Nisha Rawal Extramarital affair: बीते साल निशा ने करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था जिसके बाद निशा की तरफ से काफी कुछ कहा गया। जिसके बाद पहली बार करण मेहरा ने हाल ही के दिनों में निशा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनका उनके कथित भाई से अफेयर चल रहा है।

नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस निशा रावल और करण मेहरा दोनों का रिश्ता सही परिस्थितियों से नहीं गुजर रहा है। बीते साल निशा ने करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था जिसके बाद निशा की तरफ से काफी कुछ कहा गया। जिसके बाद पहली बार करण मेहरा ने हाल ही के दिनों में निशा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनका उनके कथित भाई से अफेयर चल रहा है। करण ने कहा था कि पहले तो निशा रोहित साथिया को राखी बांधती थी लेकिन बाद में दोनों के बीच अफेयर हो गया। अब निशा ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि  करण ने उनके ऊपर जो भी आरोप लगाए हैं वो बिल्कुल झूठ हैं।

एक्स्ट्रा मैरिटल के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

एक्स्ट्रा मैरिटल के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए निशा रावल ने कहा कि करण ने जो आरोप लगाए हैं वो बिल्कुल बेबुनियाद हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे डर लग रहा है..अपने और अपने पांच साल के बेटे के लिए। वो भविष्य में अगर ये वीडियो देखेगा या किसी से सुनेगा तो क्या होगा। मैं अच्छे वातावरण में अपने बेटे को बड़ा करना चाहती हूं..और अगर इसमें योगदान नहीं दे सकते तो वो प्लीज पीछे हट जाएं…मैं खुद सब कुछ मैनेज कर लूंगी। एक्ट्रेस ने आगे कहा करण विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं और  सहानुभूति हासिल करना चाह रहे हैं।

हमें चैन से जीने दें करण

उन्होंने आगे कहा कि चीजों को बहुत गलत तरीकों से दिखाया जा रहा है। एक तरह का मीडिया ट्रायल चल रहा है। करण मेरे खिलाफ लोगों को सामने ला रहा है और मुझे लेकर गलत बातें कही जा रही हैं। प्लीज करण अगर कुछ चाहता है तो उसके लिए कानून है लेकिन प्लीज ऐसी बातें न की जाए जो मेरे बेटे के लिए सही नहीं हैं। करण अगर कुछ नहीं करना चाहते थे तो प्लीज पीछे हट जाएं और हमें चैन से जीने दें। गौरतलब है कि निशा रावल और करण के रिश्ते बीते साल से ही ठीक नहीं चल रहे हैं। दोनों की शादी साल 2012 में हुई थी और दोनों का 5 साल का बेटा कविश हैं। करण ने निशा पर आरोप लगाया था कि उन्हें अपने बेटे से भी नहीं मिलने दे रही हैं।