नई दिल्ली। सलमान खान के कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस में हर रोज नए-नए धमाके देखने को मिल रहे हैं। शो के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि बिग बॉस ने सभी घरवालों को रिशफल कर दिया है और अब दिल वाले मकान में मुनव्वर, मन्नारा, ईशा, अभिषेक, अंकिता और समर्थ आ गए हैं। विक्की, अरुण, अनुराग, सना, तहलका दिमाग वाले घर में हैं। तो वहीं नील, ऐश्वर्या, खानजादी, रिंकू, नावेद और जिग्ना दम वाले मकान में हैं। जहां विक्की के दिमाग के घर में जाने से अंकिता नाखुश हैं और इनदोनो के रिश्ते में दूरियां बढ़ गई हैं। वहीं अनुराग की फिर से विक्की और रिंकू से लड़ाई होती है। इस बीच अनुराग ये कहते हैं कि उनकी कम्युनिटी की बेइज्जती हुई है और वो ये सब नहीं सह सकते हैं। बिग बॉस उन्हें समझाते हैं कि उनकी कम्युनिटी के बारे में कुछ नहीं बोला है लेकिन अनुराग लगातार अपनी बात पर अड़े नजर आते हैं। अनुराग घर छोड़ कर भी जाना चाहते हैं। वो ये बात बिग बॉस को बताते हैं लेकिन वो बाद में घर छोड़ कर नहीं जाते हैं। तो चलिए अब आपको बताते हैं शो में आज होने वाले नॉमिनेशन टास्क के बारे में विस्तार से।
Promo BiggBoss17 #AnuragDobhal cofession room, #BB17 house leave karne ka decision?? pic.twitter.com/FxHqUmNEh1
— The Khabri (@TheKhabriTweets) November 14, 2023
नॉमिनेशन टास्क में हुआ हंगामा
जैसा कि आप जानते हैं पिछले हफ्ते दिवाली के कारण घर से कोई भी सदस्य एलिमिनेट नहीं हुआ था। अब बिग बॉस के घर में आज फिर से होने वाला है नॉमिनेशन का टास्क, जिसमें घर वाले एक दूसरे को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करते हुए नजर आएंगे। नॉमिनेशन टास्क का नया प्रोमो भी अब सामने आ गया है।
latest promo Promo BiggBoss17, Nominations me bada ulta pher pic.twitter.com/lX5ChJ08NA
— The Khabri (@TheKhabriTweets) November 14, 2023
प्रोमो में सभी घरवाले एक जगह एकत्रित हैं, जहां बिग बॉस कहते हैं कि जिसके जितने ज्यादा दीये बुझेंगे वो उतना ही नॉमिनेशन के अंधेरे में खोता जाएगा। इसके बाद ऐश्वर्या घर में अपनी पुरानी दुश्मन अंकिता को नॉमिनेट करती हैं और अंकिता भी नॉमिनेशन का जवाब ऐश्वर्या को नॉमिनेट कर के ही देती है। अब बारी आती है मुनव्वर की, मुनव्वर भी अंकिता को नॉमिनेट करते हैं। इस दौरान मुनव्वर अंकिता को कहते हैं कि- ‘मुझे लगा कि आप मेरे दोस्त हो, जब आप दिल से खेलते हो न तो प्लीज दूसरों के दिलों का ख्याल रखिए। अगर आप मेरे लिए आएंगी तो मैं भी आपके लिए आऊंगा।’ इसके जवाब में अंकिता ”थैंक यू” कहती हैं।
View this post on Instagram
विक्की भैया को मिली पावर
इसके बाद प्रोमो में दिखाया गया कि बिग बॉस कहते हैं- ‘विक्की भैया और दम के घर के बाकी के सदस्य अब एक नाम बताएंगे जिनको वो नॉमिनेट करना चाहते हैं। इसपर दम के सदस्य अभिषेक का नाम लेते हैं और इस तरह अभिषेक भी नॉमिनेट हो जाते हैं।
View this post on Instagram
बिग बॉस के इस नए प्रोमो के मुताबिक फ़िलहाल अंकिता, ऐश्वर्या और अभिषेक नॉमिनेट होते नजर आ रहे हैं। बाकी इस नॉमिनेशन की प्रक्रिया घर में और क्या-क्या हंगामें खड़ी करेगी… ये तो आज रात आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।