newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

एक बार नहीं कई बार इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस को मिला प्यार में धोखा, आज तक कर रही हैं अफसोस

Bhojpuri Actress Who Suffered From Heart-Break: भोजपुरी एक्ट्रेसेस पर दर्शक खूब प्यार लुटाते हैं लेकिन स्क्रीन पर खुश और बोल्ड दिखने वाली भोजपुरी अदाकारा असल जिंदगी में प्यार में धोखा खा चुकी हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री मनोरंजन का बहुत बड़ा साधन है। यूट्यूब पर सबसे ज्यादा भोजपुरी फिल्मों और गानों को ही देखा जाता है। भोजपुरी एक्ट्रेसेस पर दर्शक खूब प्यार लुटाते हैं लेकिन स्क्रीन पर खुश और बोल्ड दिखने वाली भोजपुरी अदाकारा असल जिंदगी में प्यार में धोखा खा चुकी हैं। भले ही स्क्रीन पर एक्ट्रेसेस रोमांस करती हैं लेकिन असल जिंदगी में प्यार की तलाश में हैं। आज हम आपके लिए ऐसी भोजपुरी एक्ट्रेसेस की लिस्ट लेकर आए हैं,जिन्हें प्यार में धोखा मिला है।


रानी चटर्जी–  रानी चटर्जी को एक बार नहीं बल्कि कई बार प्यार में धोखा मिला है। उन्होंने खुद इस बात का जिक्र इंटरव्यू में किया था। रानी के अफेयर के चर्चे टीवी एक्टर मनदीप बामरा से हुए थे, बात शादी तक पहुंच गई थी लेकिन शादी से पहले ही दोनों की राहें अलग हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai)


रश्मि देसाई– भोजपुरी से करियर की  शुरुआत करने वाली रश्मि देसाई को सेट पर नंदिश से प्यार हुआ, शादी हुई लेकिन शादी घिनौने आरोपों के बाद टूट गई। जिसके बाद एक्ट्रेस का नाम सिद्धार्थ शुक्ला से साथ जुड़ा लेकिन यहां भी रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)


श्वेता तिवारीभोजपुरी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्वेता तिवारी आज टीवी का बड़ा चेहरा है। एक्ट्रेस को दो बार प्यार हुआ, शादी हुई लेकिन दोनों ही रिश्तों से एक्ट्रेस को बेवफाई मिली। आज वो अपने दोनों के साथ अकेले रह रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)


अक्षरा सिंह– भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को कौन नहीं जानता है। एक्ट्रेस का नाम पवन सिंह के साथ जुड़ा था लेकिन अक्षरा ने पवन सिंह पर मारपीट और करियर बर्बाद करने के आरोप लगाए, जिसके बाद दोनों के रिश्ते ने दम तोड़ दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)


काजल राघवानी– काजल राघवानी का नाम एक समय पर  खेसारी लाल यादव के साथ जुड़ा था। उस वक्त दोनों ने मिलकर खूब काम किया था लेकिन दोनों के रिश्ते में विवाद ने जगह ले ली। एक्ट्रेस ने खेसारी पर जमकर आरोप लगाए थे