newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ratna Pathak Shah: ‘महिलाओं के लिए कुछ नहीं बदला, आज भी रखती हैं करवा चौथ…’ नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रत्ना ने क्यों कहीं ये बात

Ratna Pathak Shah: एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह हमेशा से ही अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती है।एक्ट्रेस अपने पति और एक्टर नसीरुद्दीन शाह की तरह बोल्ड विचार सबके सामने रखती हैं। अब एक्ट्रेस का एक बयान सुर्खियों में है जहां उन्होंने भारत देश की तुलना सऊदी अरब से की है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह हमेशा से ही अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती है।एक्ट्रेस अपने पति और एक्टर नसीरुद्दीन शाह की तरह बोल्ड विचार सबके सामने रखती हैं। अब एक्ट्रेस का एक बयान सुर्खियों में है जहां उन्होंने भारत देश की तुलना सऊदी अरब से की है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा है कि हमारे देश में महिलाओं की दशा में कोई बदलाव नहीं आया है। जो जैसे पहले था..महिलाओं के लिए वो आज भी ऐसा ही है। एक्ट्रेस ने करवा चौथ त्योहार को लेकर भी बयान दिया है। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने आखिर कहा क्या है।

क्या हम भारत देश को सऊदी अरब बनाना चाहते हैं- रत्ना

हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने अपने करियर से लेकर देश के बड़े मुद्दों के बारे में राय रखी। इसी इंटरव्यू में रत्ना ने कहा है कि हमारे देश में महिलाओं की स्थिति में खास बदलाव नहीं आया है और देश आज भी रूढ़िवादी की तरफ बढ़ रहा है। एक्ट्रेस ने कहा कि आज भी देश की महिलाएं सदियों पुराने रीति-रिवाजों और प्रथाओं को सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समय के साथ-साथ लोग पहले से और ज्यादा अंधविश्वासी हो रहे हैं। एक उदाहरण देते हुए रत्ना ने कहा- आज 21वीं सदी है और आज भी महिलाएं करवा चौथ सेलिब्रेट करती हैं। देश में विधवा वाला कॉन्सेप्ट बहुत डरावना है और विधवापन से बचने के लिए महिलाएं व्रत करती हैं..क्या वाकई ये काम करता है।उपवास रखने से लंबी उम्र मिलती है। ये सब पढ़ी-लिखी औरते कर रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या हम भारत देश को सऊदी अरब बनाना चाहते हैं।

साराभाई वर्सेस साराभाई से मिली थी पॉपुलैरिटी

ये बात तो सभी जानते हैं कि रत्ना मशहूर एक्टर एक्टर  नसीरुद्दीन शाह की पत्नी  मशहूर एक्ट्रेस दीना पाठक की बेटी हैं। रत्ना ने कई फिल्मों से लेकर टीवी सीरियल में काम किया है। एक्टर का टीवी शो साराभाई वर्सेस साराभाई काफी पॉपुलर  हुआ था। फिल्मों की बीच की जाए तो एक्ट्रेस ने ‘मंडी’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी।