newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Thank God: अब Ajay Devgan की फिल्म थैंक-गॉड पर गिरी कानूनी गाज, भगवान का मजाक बनाना पड़ा महंगा

Thank God: अब Ajay Devgan की फिल्म थैंक-गॉड पर गिरी कानूनी गाज, भगवान का मजाक बनाना पड़ा महंगा याचिकाकर्ता के अनुसार फिल्म का ट्रेलर हिन्दू धर्म का मजाक उड़ाता है और धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। इस वीडियो में हम आपको इस फिल्म के ट्रेलर और उसके विवाद के बारे में बताएंगे।

नई दिल्ली। बॉयकॉट (Boycott) का जोर शोर मचाता हुआ चल तो रहा था। लेकिन जब से ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) फिल्म रिलीज़ हुई है उसका शोर कम होता दिख रहा है। लेकिन एक बार फिर से बॉयकॉट की आवाज़ उठी है। लेकिन इस बार फिल्म दूसरी है और कलाकार भी दूसरे हैं। इस बार जिस फिल्म का बहिष्कार हो रहा है उसका नाम है थैंकगॉड (Thank God)। जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है। लोगों ने इस फिल्म को बहिष्कार करने की मांग शुरू कर दी है। ये फिल्म अब तो इतने विवादों में घिर गई है कि इस फिल्म के एक्टर्स और मेकर्स के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है। वकील हिमांशु श्रीवास्तव ने इस फिल्म के डायरेक्टर इंद्र कुमार और एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) एवं सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidhartha Malhotra) के खिलाफ जौनपुर में केस दर्ज़ कराया है। याचिकाकर्ता के अनुसार फिल्म का ट्रेलर हिन्दू धर्म का मजाक उड़ाता है और धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। इसमें हम आपको इस फिल्म के ट्रेलर और उसके विवाद के बारे में बताएंगे।

आपको बता दें कुछ ही दिनों में थैंकगॉड नाम की फिल्म सिनेमाघर में आने वाली है। जिसमें अजय देवगन चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे हैं। अब आपको तो पता है हिन्दू धर्म में चित्रगुप्त का स्थान काफी ऊंचा है। चित्रगुप्त को कर्मों का देवता माना जाता है। जो सबके बुरे और अच्छे कर्मों का हिसाब रखते हैं। इस ट्रेलर में चित्रगुप्त को चित्रित तो किया गया है पर उन्हें काफी मजाकिया अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया है। इसमें चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे अजय देवगन का चरित्र और भाषा कहीं से भी चित्रगुप्त से मेल नहीं खाती है।

इस ट्रेलर में अजय देवगन गाली को लेकर एक जोक भी करते हैं। बस यही बात लोगों को अखर रही है। लोगों को लगता है की कोई हिन्दू धर्म के भगवान पर ऐसा मजाक क्यों किया जा सकता है। आखिर चित्रगुप्त जी को मजाक करते कैसे दिखाया जा सकता है और वो भी इतना भद्दा मजाक करते कैसे दिखा सकते हैं। अपनी याचिका में याचिकाकर्ता वकील हिमांशु श्रीवास्तव कहते हैं कि अजय देवगन चुटकुले सुनाते हुए नज़र आ रहे हैं जहां वो कुछ आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा,“चित्रगुप्त को कर्म का देवता माना जाता है और वह आदमी के अच्छे बुरे कर्मों का रिकॉर्ड रखते हैं। देवताओं का ऐसा चित्रण अप्रिय स्थिति पैदा कर सकता है। क्योंकि यह धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।”