newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TMKOC: तारक मेहता शो से अब दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल की विदाई!, इस कारण ले रहे ब्रेक

TMKOC: जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि एक्टर दिलीप जोशी हैं जिन्हें आप जेठालाल के नाम से जानते हैं। खबर है कि एक्टर शो से ब्रेक लेने वाले हैं। अब इस खबर के सामने आने के बाद से ही हर कोई हैरान रह गया है।

नई दिल्ली। अगर आप भी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। इस शो (तारक मेहता का उल्टा चश्मा) में नजर आने वाले कई कलाकार विदाई ले चुके हैं। अब खबर है कि एक और एक्टर शो से जल्द ब्रेक लेने वाला है। जिस एक्टर के ब्रेक लेने की खबर है उसका नाम सुनकर एक वक्त के लिए आप हैरान रह जाएगा। जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि एक्टर दिलीप जोशी हैं जिन्हें आप जेठालाल के नाम से जानते हैं। खबर है कि एक्टर शो से ब्रेक लेने वाले हैं। अब इस खबर के सामने आने के बाद से ही हर कोई हैरान रह गया है।

क्यों ब्रेक ले रहे हैं जेठालाल ब्रेक

अगर आप तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो देखना पसंद करते हैं और आपको जेठालाल पसंद हैं तो आपको बता दें कि वो इस वक्त शो से ब्रेक लेने जा रहे हैं। यहां आपको बता दें कि वो शो से ब्रेक लेने की बात की जानकारी खुद दिलीप जोशी ने ही दी है। अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दिलीप जोशी ने बताया है कि वो एक धार्मिक यात्रा पर निकलने वाले हैं। इस यात्रा के दौरान वो अबू धाबी भी घूमने जाएंगे। आगे दिलीप जोशी ने बताया है कि यात्रा पर वो परिवार के साथ जाएंगे। अब एक्टर की इस पोस्ट को देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वो कुछ दिन शो से गायब रह सकते हैं।

TMKOC

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्टर दिलीप जोशी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के मुख्य किरदार हैं। उनके अलावा शो में दया का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी भी शो में काफी अहमियत रखती हैं लेकिन कई कारणों से वो शो में वापसी नहीं कर पा रही। दिशा वकानी ही नहीं और भी कई कलाकार इस शो से जा चुके हैं। अब ऐसे में दिलीप जोशी का शो से ब्रेक लेना ये भी संभावनाएं खड़ी रहा है कि क्या वो शो छोड़ने वाले तो नहीं है। खैर अब देखना होगा कि क्या ब्रेक के बाद दिलीप जोशी शो में वापसी करते हैं या नहीं…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dilip Joshi (@maakasamdilipjoshi)