newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

JNU Release Date: अब पर्दे पर दिखाई जाएगी JNU के साजिशों की असली कहानी, पहला पोस्टर जारी, इस दिन आएगी फिल्म

JNU Release Date: JNU की दीवारें देश में हुई कितनी ही कॉन्ट्रोवर्सीज की गवाह रही हैं और अब एक बार फिर से JNU विश्वविद्यालय सुर्ख़ियों में आ गया है। लेकिन इस बार इस यूनिवर्सिटी के सुर्ख़ियों में आने की वजह कोई विवाद नहीं बल्कि बॉलीवुड है। जी हां, अब JNU के विवादों की कहानी दिल्ली से निकलकर सिनेमाघरों तक पहुंच गई है।

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी JNU का नाम हमेशा सुर्ख़ियों में रहता है। विवादों से इस यूनिवर्सिटी का चोली और दामन का साथ है। साल दर साल JNU की छवि भारत की सबसे विवादित यूनिवर्सिटीज में से एक की बन गई है। JNU की दीवारें देश में हुई कितनी ही कॉन्ट्रोवर्सीज की गवाह रही हैं और अब एक बार फिर से JNU विश्वविद्यालय सुर्ख़ियों में आ गया है। लेकिन इस बार इस यूनिवर्सिटी के सुर्ख़ियों में आने की वजह कोई विवाद नहीं बल्कि बॉलीवुड है। जी हां, अब JNU के विवादों की कहानी दिल्ली से निकलकर सिनेमाघरों तक पहुंच गई है। जल्द ही आपको बड़े पर्दे पर JNU की कहानी देखने को मिलेगी, जिसका पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। तो चलिए बताते हैं इस फिल्म से जुड़ी डिटेल।

पोस्टर हुआ रिलीज

JNU का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर पर JNU यानी जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी की जगह जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी लिखा हुआ नजर आ रहा है। इसके साथ ही भारत के नक़्शे को पंजे में जकड़ा गया है। ये नक्शा भगवा रंग का है जिस पर लिखा है- ”क्या एक राष्ट्रिय शिक्षण संसथान देश को तोड़ सकती है?” इसके साथ ही पीछे कुछ भगवा रंग के झंडों पर जय श्री राम लिखा नजर आ रहा है और प्रोटेस्ट करते लोगों के हाथ नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI RAUTELA (@urvashirautela)

कब रिलीज होगी फिल्म?

बता दें कि इस फिल्म को महाकाल मूवीज के बैनर तले बनाया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन विनय शर्मा कर रहे हैं। जबकि इस फिल्म को प्रतिमा दत्ता प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म में सिद्धार्थ बोडके, उर्वशी रौतेला, पियूष मिश्रा, रवि किशन, विजय राज, रश्मि देसाई, अतुल पांडे और सोनाली सहगल जैसे कलाकार नजर आएंगे। ये फिल्म 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।