newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BB OTT 2: बिग बॉस के घर में अब छिड़ेगा घमासान, एल्विश यादव के साथ अब आशिका भाटिया भी लेंगी घर में एंट्री!

BB OTT 2: एल्विश यादव के घर में एंट्री लेने की खबर के साथ एक और जानकारी सामने आ रही है। सूत्रों की माने तो जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आशिका भाटिया भी बिग बॉस ओटीटी के इस सीजन में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ले सकती हैं।

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। 6 हफ़्तों तक चलने वाले इस शो के होस्ट सलमान खान ने हाल के ही एपिसोड में बताया था कि शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने शो को 2 हफ्ते और बढ़ाने का फैसला किया है। इसी के साथ शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की चर्चा ने जोर पकड़ लिया। ऐसा कहा जा रहा था कि शो में देबोलिना भट्टाचार्य, पलक पुरसवानी और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले हैं। लेकिन अब एल्विश यादव ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की पुष्टि कर दी कि वो बिग बॉस ओटीटी के घर में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट घर में धमाल करने आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

जी हां, एल्विश यादव ने खुद अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वो बिग बॉस ओटीटी के घर में धमाल मचाने आ रहे हैं। उनका कहना है कि वो घर में खेलने और बाकी घरवालों की मुश्किलें बढ़ाने आ रहे हैं। साथ ही एल्विश यादव ने अपने फैंस से उन्हें सपोर्ट करने की अपील भी की है।

कौन है एल्विश यादव?

एल्विश यादव एक फेमस हरियाणवी यूट्यूबर हैं। इनके यूट्यूब पर दस मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। एल्विश को इंस्टाग्राम पर भी 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एल्विश यूट्यूब पर प्रैंक वीडियो बनाने और रोस्ट करने के लिए मशहूर हैं।

एल्विश यादव के घर में एंट्री लेने की खबर के साथ एक और जानकारी सामने आ रही है। सूत्रों की माने तो जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आशिका भाटिया भी बिग बॉस ओटीटी के इस सीजन में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ले सकती हैं। हालांकि अगर ऐसा होता है तो घर के अंदर एल्विश और आशिका का फेस ऑफ देखने वाला होगा।

क्योंकि आशिका और एल्विश दोनों ही एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। दोनों की जुबानी जंग सोशल मीडिया पर मशहूर है। जिसकी शुरुआत एल्विश यादव ने ही की थी। दरअसल एल्विश ने अपने एक रोस्ट वीडियो में आशिका को बंपर कहा था। जिसके बाद आशिका ने भी एल्विश को आड़े हाथों लिया था। खैर अगर आशिका वाकई शो में बतौर वाइल्ड कार्ड आती हैं तो एल्विश यादव के साथ उनका घमासान देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा।