newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Laal Singh Chaddha: लाल सिंह चड्ढा फिल्म से अब ट्रेड एनालिस्ट Taran Adarsh ने भी उम्मीद खो दी है, थिएटर मालिक भी हैं हैरान-परेशान

Laal Singh Chaddha: लाल सिंह चड्ढा फिल्म से अब ट्रेड एनालिस्ट Taran Adarsh ने भी उम्मीद खो दी है, थिएटर मालिक भी हैं हैरान-परेशान फिलहाल ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श (Taran Adarsh) का भी फिल्म की कमाई और बुकिंग को लेकर बयान आ गया है। यहां हम आपको बताएंगे की आखिर फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श का क्या कहना है।

नई दिल्ली। लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) इसका जितना जिक्र करें कम ही है। लगातार फिल्म से संबंधित कोई न कोई खबर आ जाती है और दर्शक भी इनसे जुडी खबरों को जानने के लिए उत्साहित हैं। लाल सिंह चड्ढा की एडवांस बुकिंग (Laal Singh Chaddha Advance Booking) की शुरुवात हुये काफी दिन हो गए हैं पर अभी भी फिल्म, थिएटर मालिकों को खुश करने में नाकाम हुई है। फिल्म की एडवांस ओपनिंग भी कुछ ख़ास नहीं है और दर्शकों का उत्साह भी फिल्म को लेकर काफी कम है। ऐसे में बहुत सारे समीक्षक (Analyst) और ट्रेड एनालिस्ट फिल्म को लेकर संदेह में हैं। अब फिल्म को लेकर उन्हें ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं। फिलहाल ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श (Taran Adarsh) का भी फिल्म की कमाई और बुकिंग को लेकर बयान आ गया है। यहां हम आपको बताएंगे की आखिर फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श का क्या कहना है।

आपको बता दें टेली खज़ाना (Telly Khazana) के साथ इंटरव्यू में तरन आदर्श ने कहा है की, वो फिल्म के  बॉयकॉट ट्रेंड #boycottlaalsinghchaddha को इंकार नहीं कर सकते हैं। वो मानते हैं इन ट्रेंड्स की वजह से फिल्मों को फ़र्क़ पड़ता है। हालांकि उन्होंने फिल्म के कंटेंट को भी प्राथमिकता दी है। तरन आदर्श ने कश्मीर फाइल्स (Kahmir Files) की तारीफ करते हुए कहा की जिस तरह से उस फिल्म ने अपनी रफ्तार पकड़ी थी फिल्म इंडस्ट्री और उसके बाहर के लोग सब फिल्म की सफलता को देखकर चकित रह गए। तरन आदर्श ने डर्टी फिल्म के डॉयलॉग का जिक्र किया और बोले अगर फिल्म का कंटेंट अच्छा होगा तो जनता उसे जरूर देखेगी।

तरन आदर्श ने बताया अगर आप दर्शकों को मनोरंजन नहीं देंगे, उनके हिसाब से फिल्म नहीं देंगे तो हाउसफुल तो दूर फिल्म्स के शोज भी रद्द करने पड़ सकते हैं। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कोई भी अनुमान लगाना तो उचित नहीं समझा पर उन्होंने बातों बातों में इशारा जरूर किया जिससे दर्शक अनुमान लगा सकते हैं। उन्होंने कहा,”आज दोनों ही फिल्में कमजोर दिख रही हैं,एडवांस बुकिंग अच्छी नहीं है , बिल्कुल बुकिंग नहीं है। जिस हिसाब से होने चाहिए| मुंबई में लाल सिंह चड्ढा की कुछ ठीक है। अन्य क्षेत्रों में कुछ ठीक है। वहीं रक्षाबंधन की कुछ भी ओपनिंग नहीं है। कार्तिक आर्यन ने इन बड़ी फिल्म से भी अच्छा काम किया था, जहां ये फिल्म बिल्कुल खड़ी नहीं हैं। लाल सिंह चड्ढा कुछ मल्टीप्लेक्स में आगे निकल सकती है पर रक्षाबंधन भी कम नहीं है। भाई बहन की कहानी है, लोगों को इमोशनल कर सकती है। अगर ये दोनों फिल्म फेल होती हैं तो बहुत बुरा हाल होने वाला है।