newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TMKOC: अब क्या होगा जेठालाल का…पहले फायर ब्रिगेड और अब बबीता जी छोड़ रही शो! जानें क्या है पूरा मामला

TMKOC: तारक मेहता के मेकर्स को आए दिन बड़े झटके लग रहे हैं। हाल ही में जेठालाल और फायर बिग्रेड की जोड़ी टूट गई थी जब तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ दिया था।

नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा सभी का फेवरेट शो है। शो काफी सालों से चल रहा है लेकिन बीते कुछ सालों से शो के बेहतरीन किरदार सीरियल को छोड़कर जा रहे हैं। पहले दयाबेन ने शो छोड़ा। जिसके बाद वो आज तक लौट कर नहीं आई। जिसके बाद अब हाल ही में तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा ने भी शो को अलविदा कह दिया है। अब खबरे हैं कि शो से एक और बड़ा किरदार जाने वाला है। जी हां कहा जा रहा है कि तारक मेहता शो की बबीता जी शो को अलविदा कह सकती हैं। अगर वाकई ऐसा होता है तो जेठालाल का क्या होगा। ये बड़ा सवाल है।

क्या टूट जाएगा बबीता जी और जेठालाल की जोड़ी

तारक मेहता के मेकर्स को आए दिन बड़े झटके लग रहे हैं। हाल ही में जेठालाल और फायर बिग्रेड की जोड़ी टूट गई थी जब तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ दिया था। अब बबीता जी के शो छोड़ने की खबरें आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता को बिग बॉस ओटीटी के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि ही तक एक्ट्रेस ने शो को लेकर क्या फैसला लिया है ये सामने नहीं आया है। अगर मुनमुन वाकई इस ऑफर को एक्सेप्ट करती हैं तो ये शो के मेकर्स के लिए बड़ा झटका होगा।

बड़े शो का मिला ऑफर

गौरतलब है कि शो में मुनमुन दत्ता और जेठालाल की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है। बबीता जी जेठालाल का क्रश है और जेठालाल बबीता जी के कहने पर कुछ भी कर देते हैं। दोनों के सेगमेंट को खूब पसंद किया जाता है। जेठालाल एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं बबीता को इम्प्रेस करने का।  अगर वाकई बबीता जी शो को छोड़ देती हैं तो जेठालाल का क्या होगा। क्योंकि बबीता जी के दर्शन के बिना तो जेठालाल की सुबह ही नहीं होती है।