newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

O Bedardeya Song: TJMM फिल्म से अरिजीत सिंह की आवाज़ में रणबीर और श्रद्धा पर फिल्माया गीत “O Bedardeya” हुआ रिलीज़

O Bedardeya Song: TJMM फिल्म को डायरेक्टर लव रंजन ने बनाया है, जिन्होंने इससे पहले हिट फिल्में दी हैं और इस फिल्म को भी वो एक सुपरहिट फिल्म बनाने वाले हैं। फिल्म को 8 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा। उससे पहले हम अरिजीत सिंह की आवाज़ में गाया हुआ गीत “O Bedardeya” के बारे में बात कर लेते हैं।

नई दिल्ली। तू झूठी मैं मक्कार फिल्म से नया गीत “ओ बेदर्दया (O Bedardeya)” रिलीज़ हो गया है। तू झूठी मैं मक्कार फिल्म में रणबीर कपूर के साथ श्रद्धा कपूर नज़र आने वाली हैं। ब्रह्मास्त्र फिल्म के बाद अब रणबीर कपूर इस फिल्म से दर्शकों को रिझाने वाले हैं। फिल्म के अब तक रिलीज़ हुए सभी गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। और एक बार फिर अरिजीत सिंह की आवाज़ में रिलीज़ हुआ ये गीत भी दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है। इस फिल्म को डायरेक्टर लव रंजन ने बनाया है, जिन्होंने इससे पहले हिट फिल्में दी हैं और इस फिल्म को भी वो एक सुपरहिट फिल्म बनाने वाले हैं। फिल्म को 8 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा। उससे पहले हम अरिजीत सिंह की आवाज़ में गाया हुआ गीत “O Bedardeya” के बारे में बात कर लेते हैं।

अरिजीत सिंह ने हमेशा अपनी आवाज़ से दर्शकों को आकर्षित किया है। उनकी आवाज़ दर्शकों के दिलों में जाकर बैठ जाती है। और वो हमेशा ही सोलफुल म्यूसिक देते आए हैं। उनके गीत लोगों के दिल में बस जाते हैं। और एक बार फिर उनका गाया हुआ गीत ओ बेदर्दया रिलीज़ हो चुका है। अरिजीत सिंह की आवाज़ से जितना ये गाना सुनकर आपको हर्ष महसूस होता है उतने ही अच्छे इस गाने के बोल भी हैं। इस गाने की लिरिक्स को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है इसके अलावा प्रीतम ने इसका म्यूसिक दिया है।

तू झूठी मैं मक्कार फिल्म से अब तक रिलीज़ हुए सभी गाने डांस नम्बर थे वहीं अब एक ऐसा गीत रिलीज़ किया गया है जो मेलोडियस भी है और सैडनेस भी देता है। काफी समय से ऐसे गाने रिलीज़ नहीं हुए हैं जो दिल टूटे हुए आशिकों के लिए बने हुए हों। वहीं अरिजीत सिंह की आवाज़ में अब एक ऐसा गाना बना है जो दिल टूटे हुए आशिकों के लिए मुफीद होने वाला है।

तू झूठी मैं मक्कार फिल्म को 8 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा। होली के अवसर पर इस फिल्म को रिलीज़ किया जाएगा। अभी तक इस फिल्म को काफी प्रमोट किया गया है। रणबीर कपूर हर तरफ से कोशिश कर रहे हैं कि ये एक है फिल्म बने और इसीलिए रणबीर कपूर हर तरफ जाकर फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे हैं। हाल ही में बॉयकॉट ट्रेंड पर बोलते हुए रणबीर कपूर ने बॉयकॉट ट्रेंड को बेसलेस बताया था।