Connect with us

मनोरंजन

Oh My God 2: क्या है अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म Oh My God 2 की स्टोरीलाइन

Oh My God 2: साल 2023 में Selfie, Oh My God 2 और Capsule Gill फिल्म रिलीज़ होने के लिए तैयार है। यहां हम आपको बताने वाले हैं कि ओह माई गॉड 2 किस विषय पर बनी कहानी है। आखिर इस फिल्म की कहानी क्या होगी ? किस विषय पर फिल्म बनी होगी ?

Published

नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का साल 2022 ज्यादा खास नहीं रहा। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से धराशायी हो गई। 2022 में अक्षय कुमार ने बच्चन पांडेय फिल्म से शुरुआत की, जो बुरी तरह से फ्लॉप हुई। उसके बाद आई सम्राट पृथ्वीराज (Samrat Prthviraj) जिससे उन्हें अपेक्षाएं थीं बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल नहीं कर पाई। इसके बाद बैक टू बैक फिल्मों का फ्लॉप होना लगा रहा है। बच्चन पांडेय और सम्राट पृथ्वीराज के बाद रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) और राम सेतु (Ram Setu Movie) फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस को निराश ही किया। ओटीटी प्लेटफार्म (OTT) पर आई कटपुतली को व्यूवरशिप मिली, लेकिन वो भी कोई खास नहीं रही। अब 2023 में अक्षय कुमार कई फिल्मों में एक साथ फिर से दिखने वाले हैं। साल 2023 में Selfie, Oh My God 2 और Capsule Gill फिल्म रिलीज़ होने के लिए तैयार है। यहां हम ओह माई गॉड 2 फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी आपसे साझा करने वाले हैं।

अब 2023 में ओह माई गॉड 2 में अक्षय कुमार भगवान शिव का किरदार निभाने वाले हैं। उनके साथ पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) मुख्य रोल की भूमिका में दिखने वाले हैं। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है तब से लोगों के मन में तमाम सवाल हैं, कि आखिर इस फिल्म की कहानी क्या होगी ? किस विषय पर फिल्म बनी होगी ? तो यहां हम आपको बताने वाले हैं कि ओह माई गॉड 2 किस विषय पर बनी कहानी है।

3 दिसंबर को अक्षय कुमार सऊदी अरब के Red Sea International Film Festival में मौजूद थे। जहां पर उन्होंने बात करते हुए बताया कि उनकी आने वाली चार फिल्मों में से एक फिल्म सेक्स एजुकेशन पर आधारित है। अक्षय कुमार ने कहा,”ये एक बहुत महत्वपूर्ण विषय है। बहुत सी जगहों पर सेक्स एजुकेशन नहीं है। हमारे स्कूलों में बहुत से विषयों पर शिक्षा दी जाती है और मैं चाहूंगा कि सेक्स एजुकेशन की शिक्षा भी स्कूलों में हो। अक्षय कुमार ने बताया कि ये फिल्म उनकी 2023 की अप्रैल और मई महीने में रिलीज़ हो सकती है।

अक्षय कुमार ने अपने इस खुलासे में फिल्म का नाम नहीं लिया लेकिन बॉलीवुड हंगामा ने अपने करीबी सूत्रों से पता किया और बताया कि “अक्षय कुमार जिस फिल्म की कहानी के बारे में बात कर रहे हैं वो ओह माई गॉड 2 फिल्म ही है। ये मनोरंजन से भरी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें एक नागरिक सेक्स एजुकेशन को अनिवार्य विषय बनाने के लिए, कोर्ट का रुख करता है।”

अक्षय कुमार की फिल्म ओह माई गॉड दर्शकों द्वारा पसंद की जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में है। हालांकि उनकी इस फिल्म का कुछ तबके के द्वारा विरोध भी किया गया था। ओह माई गॉड में परेश रावल (Paresh Rawal) और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। जिसमें अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण का मानवीय किरदार निभाया था और परेश रावल ने कांजी भाई का किरदार निभाया था। ये फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा थी। इसमें दिखाया गया था कि कैसे धर्म के नाम पर व्यापार का बाजार चलता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement