
नई दिल्ली। अक्षय कुमार के सितारे इस समय काफी गर्दिश में हैं। लगातार कई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं। अक्षय कुमार का साल 2022 तो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रहा है। इस साल की शुरुआत में आई फिल्म सेल्फी भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। अब उनकी कई अन्य फिल्म भी रिलीज़ होने के लिए लाइन में लगी हुईं हैं। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओह माई गॉड 2 इस साल की अक्षय कुमार की बड़ी फिल्म है। ओह माई गॉड काफी सफल फिल्म रही थी। ऐसे में मेकर्स की कोशिश रहेगी कि ओह माई गॉड 2 को भी सफल बनाया जाए। लेकिन अब ओह माई गॉड फिल्म से लेकर नई खबर सामने आ रही है। यहां हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।
ओह माई गॉड फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा। खबरों की माने तो अप्रैल में इस फिल्म के टीज़र या ट्रेलर को रिलीज़ किया जा सकता है। आपको बता दें ओह माई गॉड फिल्म की घोषणा के समय ये बताया गया था कि इस फिल्म को करीब 26 मई 2023 के आसपास सिनेमाघर में रिलीज़ किया जाएगा। वहीं अब ऐसी खबर आ रही हैं कि इस फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज़ नहीं किया जाएगा।
#LetsCinema Exclusive: Akshay Kumar’s #OhMyGod2 (OMG 2) opts for Direct OTT release via Voot/Jio Cinema. pic.twitter.com/305sCH6Iqx
— LetsCinema (@letscinema) March 16, 2023
यानि की अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ करने की योजना मेकर्स बना रहे हैं। खबरों की मानें तो जिओ सिनेमा और वूट ओटीटी पर फिल्म को रिलीज़ किया जा सकता है। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अरुण गोविल और यामी गौतम भी किरदार के रूप में नज़र में आने वाली हैं। इस बार ओह माई गॉड 2 फिल्म की कहानी का विषय भारतीय शिक्षा प्रणाली पर आधारित है।
#Exclusive: #OMG2 tentative and almost confirmed release date is 26-05-2023. *Only in theatres*
First look posters followed by teaser and trailer will start coming out from 2nd week of April.#AkshayKumar #PankajTripathi #ArunGovil pic.twitter.com/bMWYiF77e3
— Asutosh Dash (@asutoshdash07) March 16, 2023
ओह माई गॉड 2 फिल्म को 25 मई 2023 को रिलीज़ किया जाएगा और जो संभावनाएं हैं उसके मुताबिक फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर ही रिलीज़ होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के अवतार में नज़र आ सकते हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। अक्षय कुमार इसके अलावा साल 2023 में “बड़े मियां छोटे मियां” फिल्म में भी नज़र आने वाले हैं।