Connect with us

मनोरंजन

Amrita Arora: अमृता अरोड़ा के जन्मदिन पर बहन मलाइका ने किया इस अंदाज में विश, वीडियो हुआ वायरल

Amrita Arora: अमृता अरोड़ा एक खूबसूरत फिल्म अभिनेत्री, मॉडल और एक वीडियो जॉकी हैं। अमृता और मलाइका की बॉन्डिंग काफी अच्छी है दोनों को अक्सर साथ में पार्टी और इवेंट में साथ में देखा गया है। आइए इनके जन्मदिन पर जानते है इनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

Published

नई दिल्ली। एक्ट्रेस और मॉडल अमृता अरोड़ा आज अपना जन्मदिन मना रही है। अमृता अरोड़ा का जन्म 31 जनवरी 1981 को चेंबूर में हुआ था। अमृता अरोड़ा, मलाइका की छोटी बहन है। अमृता की मां का नाम जॉइस पॉलीकारप है जो कि मलयाली है और पिता का नाम अनिल अरोड़ा जो कि पंजाबी है। अमृता अरोड़ा एक खूबसूरत फिल्म अभिनेत्री, मॉडल और एक वीडियो जॉकी हैं। अमृता और मलाइका की बॉन्डिंग काफी अच्छी है दोनों को अक्सर साथ में पार्टी और इवेंट में साथ में देखा गया है। आइए इनके जन्मदिन पर जानते है इनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

मलाइका ने कुछ इस खास अंदाज में किया विश-

अभिनेत्री के जन्मदिन पर उनकी बड़ी बहन मलाइका अरोड़ा ने उन्हें बहुत ही प्यार भरे अंदाज में विश किया है। मलाइका ने अपनी छोटी बहन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो कि काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अमृता अपने बच्चों के साथ बैठ कर केक काट रही है और मलाइका सामने से वीडियो बना रही है साथ में वह हैप्पी बर्थडे टू यू गा भी रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा- यह हमारी प्यारी अमु का जन्मदिन है, लव यू सो मच अमृता। इतना लिख कर मलाइका ने तीन हार्ट वाली इमोजी और तीन किस वाली इमोजी भी लगाई है।

अमृता ने दिया रिप्लाई

मलाइका के इस वीडियो पर अमृता ने रिप्लाई भी दिया और उन्होंने लिखा कि आई लव यू, अमृता के अलावा कई सेलेब्रेट्री ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया। जिसमें बिपाशा बासू ने हैप्पी बर्थडे लिखा, वहीं सोफी चौधरी ने भी मलाइका को उनके जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement