newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sid-Kiara: 6 फरवरी को इस महल में एक-दूजे के हो जाएंगे कियारा-सिद्धार्थ, 83 कमरे और लाखों का किराया समेत बहुत कुछ है खास

Sid-Kiara: जैसलमेर का सूर्यगढ़ महल 4 एकड़ में फैला है और इस महल में 83 कमरे हैं। इस महल में एक प्राइवेटट पूल,दो बड़े आंगन और बगीचे हैं। इस महल के बीचो-बीच पूल है जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाता है।

नई दिल्ली। फिल्मों से ज्यादा सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी की चर्चा शादी को लेकर हो रही हैं। फैंस कब से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि 6 फरवरी 2023 को सिद्धार्थ और कियारा शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपल कहां शादी करने वाला है और दोनों की शादी में क्या खास होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो क्यूट कपल जैसलमेर का सूर्यगढ़ महल में सात फेरे लेगा। ये महल बहुत आलीशान है और उसकी बहुत सारी खूबियां भी हैं, तो चलिए ये जानते हैं कि इस महल में क्या खास है।

1 रात का किराया है लाखों में

जैसलमेर का सूर्यगढ़ महल 4 एकड़ में फैला है और इस महल में 83 कमरे हैं। इस महल में एक प्राइवेटट पूल,दो बड़े आंगन और बगीचे हैं। इस महल के बीचो-बीच पूल है जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाता है। इस महल में आपको बिल्कुल राजा-महाराजाओं वाली फीलिंग आने वाली हैं।

इस खूबसूरत महल में ही सिद्धार्थ और कियारा 6 फरवरी को एक-दूजे के हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि शादी के फंक्शन 4 फरवरी से ही शुरु हो जाएंगे और शादी पंजाबी रीति रिवाज के साथ होगी। जिसके बाद मुंबई में दो ग्रैंड रिसेप्शन भी होने हैं।

बेहद आलीशान है महल

इसके अलावा ये भी बताया जा रहा है कि सूर्यगढ़ होटल के कमरे का एक दिन का किराया 12 हजार रुपये से शुरू होता है और  50 हजार तक जाता है। सभी कमरों का डिजाइन और खासियत अलग-अलग है तो किराया भी अलग-अलग है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगर अगर यहां शादी करनी है तो तकरीबन 1 से 2 करोड़ रुपये जेब में होना जरुरी हैं।

काम की बात करें तो कियारा आखिरी बार फिल्म मेरा नाम गोविंदा में दिखी थी, जिसे ओटीटी पर रिलीज किया गया था। अब एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म सत्यनारायण की कथा में दिखने वाली हैं। वहीं सिद्धार्थ को आखिरी बार थैंक गॉड में देखा गया था जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरीके से पिटी थी।