
नई दिल्ली। आज सुबह से ही बॉलीवुड के दबंग सलमान खान सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक्टर को बंदूक रखने का लाइसेंस मिल चुका है।हाल ही में एक्टर ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर आवेदन डाला था। जिसके बाद आज उन्हें लाइसेंस मिल गया। बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद एक्टर और उनके पिता सलीम खान को एक धमकी भरा पत्र मिला था जिसमें साफ तौर पर कहा गया था कि सिद्धू मुसेवाला जैसा हाल होगा। इसके बाद एक्टर ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी और मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। हालांकि गन लाइसेंस मिलने के बाद सलमान खान को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
यूजर्स ले रहे सलमान के मजे
यूजर्स सोशल मीडिया पर सलमान खान के मजे ले रहे हैं।यूजर्स का कहना है कि पहले गाड़ी से टक्कर मारता था अब बंदूक से मारेगा। ऐसे ही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- सलमान भाई पहले आप कार ड्राइविंग का लाइसेंस लो..बंदूक का बाद में लेना..। फिर आप पहले जैसा कहे कि बंदूक मैं नहीं मेरा ड्राइवर चला रहा था। कुछ यूजर्स ने हिरण की फोटोज भी शेयर की और लिखा- ओह गोड..अब क्या होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- पहले कार..अब गन। एक अन्य यूजर ने लिखा- पहले इससे कार का लाइसेंस वापस लो।
#selmonbhoi phele aap car ka license le lo baad mei gun ka Lena bhoi got no chill ?? phir esa mat bol dena yeh gun mene nai mere driver ne chalie thi #selmon l0du ??
— Dr Sagar Maheshwari (@sagardocstar) August 1, 2022
Just for fun ? pic.twitter.com/1UVr8rJPo3
— Akshay LUCKY (@AkshayL59008308) August 1, 2022
Pehle car tha ! Ab gun bhi ..?
— shaan.port (@PortShaan) August 1, 2022
Shocked… Bollywood mafiya.. Killer of innocent animals and people.. Now, granted gun license…
— প্রতিবাদী কণ্ঠ ?? (@NLights21) August 1, 2022
कभी ईद कभी दीवाली की शूटिंग में हैं बिजी
ऐसे तमाम तरह के कमेंट्स और मीन्स से सोशल मीडिया भरा हुआ है। आपको सलमान खान पर कई तरह के फनी कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। काम की बात करे तो सलमान खान बजरंगी भाई पार्ट -2 और कभी ईद कभी दीवाली में नजर आने वाले हैं। कभी ईद कभी दीवाली में एक्टर के साथ कई सारी हिरोइन्स स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो जाएगी।