newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#RamCharan: राम चरण के 38वें जन्मदिन पर फैंस ने एक्टर को कुछ इस अंदाज में किया विश

#RamCharan: राम चरण के करोड़ों फैंस हैं, जो उनको और उनके काम को पसंद करते हैं। एक्टर के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं दे रहे हैं। फिल्म फेयर ने एक्टर को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा- महानायक

नई दिल्ली। साउथ के मेगा स्टार राम चरण आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर का जन्म 27 मार्च को हुआ हैं। राम चरण के चाहने वालों की कमी नहीं हैं और यह प्यार एक्टर ने अपनी मेहनत और लगन से कमाया हैं। अभिनेता फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया और अपने दम पर नाम कमाया हैं। अभिनेता के पिता चिरंजीवी साउथ के सुपरस्टार हैं। पिता साउथ के सुपरस्टार होनों के बावजूद भी राम चरण ने एक आम आदमी की तरह ही काम किया और अपने संघर्ष से ये मुकाम हासिल किया। राम चरण साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अच्छी पहचान रखते हैं। अभिनेता जल्द ही सलमान खान के साथ उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान में दिखने वाले हैं-

सोशल मीडिया पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया-

राम चरण के करोड़ों फैंस हैं, जो उनको और उनके काम को पसंद करते हैं। एक्टर के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं दे रहे हैं। फिल्म फेयर ने एक्टर को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा- महानायक – #रामचरण, को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई!

प्राइम वीडियो ने भी एक्टर को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा जनता का आदमी, परम मेगा पावर स्टार, मौजूदा राम चरण के लिए धन्यवाद-

Ganta Srinivasa Rao ने भी एक्टर को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा समर्पित और अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली मेगा पावरस्टार को जन्मदिन की शुभकामनाएं-

वहीं एक यूजर ने राम चरण की शानदार फोटो साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी-

पूर्वा त्रिभुवन नाम की यूजर ने राम चरण को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा दुनिया में तूफान लाने वाले सितारे को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं-

राम चरण के फैन क्लब ने भी राम चरण को विश करते हुए लिखा सुप्रीमो अभी तक क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए और #GameChanger ने पहले ही भारतीय रुझानों की सूची पर विजय प्राप्त कर ली है-

वहीं एक अन्य यूजर ने भी राम चरण की अपकमिंग फिल्म के बारे में बात करते हुए लिखा केवल वैचारिक शीर्षक के लिए-

प्रवीन नाम के यूजर ने भी राम चरण को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा ग्लोबल स्टार राम चरण को उनके जन्मदिन की बधाई-

 

वोग इंडिया ने भी एक्टर को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा जन्मदिन मुबारक हो, #रामचरण!