newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sridevi Death Anniversary: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा श्रीदेवी का आखिरी वीडियो, आपको भी कर देगा भावुक

Sridevi Death Anniversary: आज से तीन साल पहले इसी दिन बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी का निधन (Sridevi) हो गया था। इस खबर से न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि पूरा देश हैरान रह गया था। उनकी मौत 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुई थी।

sridevi

नई दिल्ली। आज से तीन साल पहले इसी दिन बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी का निधन (Sridevi Death Anniversary) हो गया था। इस खबर से न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि पूरा देश हैरान रह गया था। उनकी मौत 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुई थी। जहां वो अपने रिश्तेदार मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने पहुंची थी। ये उनका आखिरी फंक्शन था जो उन्होंने अपनी मौत से पहले अटेंड किया था। इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें श्रीदेवी की झलक देखने को मिल जाती है।

sridevi

अगर आप श्रीदेवी का इंस्टाग्राम देखेंगे तो उसमें भी आखिरी तस्वीरें और वीडियोज इसी शादी हैं। जिनमें उनकी बेटी खुशी और पति बोनी कपूर नजर आ रहे हैँ। आपको बता दें उस समय जान्हवी कपूर फिल्म धड़क से डेब्यू कर रही थीं इसलिए वो दुबई में अपने कजिन की शादी में नहीं आ पाईं। इसलिए वो अपने मां के साथ आखिरी लम्हों में नहीं थी। जिसका उन्हें आज भी दुख है।

मोहित मारवाह की शादी के वीडियोज काफी वायरल हुए थे। जिसमें श्रीदेवी खुशी और बोनी के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके परिवार के भी कई लोग शामिल रहे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। आज भी इन वीडियोज को देखा जाता है और श्रीदेवी को याद किया जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें कि अपनी मौत से दो दिन पहले एक्ट्रेस ने दुल्हा-दुलहन के साथ फैमिली फोटो भी शेयर की थी। जिसमें वो हर बार की तरह काफी गॉर्जियस लग रही थीं। ये तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor)