
नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा में बड़ी और क्लासी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह कही जाती हैं क्योंकि एक्ट्रेस के क्लासी गाने और शानदार ड्रेसिंग सेंस किसी को भी उनकी तारीफ करने को मजबूर कर देता। एक्ट्रेस के गाने हर उम्र के लोगों के बीच लोकप्रिय हैं और वो सिर्फ मजेदार गाने ही नहीं बल्कि भक्ति से भरे गाने भी रिलीज करती रहती हैं। आज अक्षय तृतीया के मौके पर अक्षरा सिंह ने भक्ति से भरा गीत रिलीज किया है जिसमें वो माता रानी ने गुहार लगा रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि गाने में क्या खास है।
मां सिद्धेश्वरी की भक्ति करती अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह ने जो भक्ति गीत रिलीज किया है, उसका नाम है- लभुआनी मईया। गाने में अक्षरा सिंह लभुआनी मईया की शक्तियों का गुणगान कर रही हैं।एक्ट्रेस कहती हैं- जय जय लभुआनी मईया..जय उर नागर नगरी। घर घर गुंजे उर मईया..। गाने के बोल बहुत सुंदर हैं जिन्हें मनोज मतलबी ने लिखा है और गाया अक्षरा सिंह ने है। म्यूजिक को अभिषेक तिवारी ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि मां सिद्धेश्वरी शक्तिपीठ लभुआनी धाम भोजपुर (आरा) में है,जिनकी बहुत मान्यता है। कहा जाता है कि वहां जाने वाला इंसान कभी खाली हाथ नहीं लौटता है।
View this post on Instagram
वीडियो का इंतजार कर रहे फैंस
फैंस को भी एक्ट्रेस का गाना बहुत पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा- वीडियो आना चाहिए था इतना अच्छा गीत का। एक दूसरे यूजर ने लिखा- जय माता दी..भजन सुनकर दिल खुश हो गया। एक अन्य ने लिखा- कितना प्यारा गीत है और उतने ही प्यार से आपने गाया है। बता दें कि अभी तक गाने का सिर्फ ऑडियो ही रिलीज हुआ है..गाने का वीडियो रिलीज होना अभी बाकी है। काम की बात करें तो अक्षरा का नया गाना ”सड़िया बनारसिया” और महरी झक्कास चाही रिलीज किया गया है। दोनों ही गाने सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं।