newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss OTT 2: इस वीकेंड के वार पर बिग बॉस खेलेंगे नया खेल, नॉमिनेट कंटेस्टेंट नहीं बल्कि यह शख्स शो को बोलेगा बाय- बाय!

Bigg Boss OTT 2: जब से बिग बॉस में आकांक्षा पुरी और जाद हदीद का लिपलॉक वाली घटना हुई है तब से दर्शक शो पर काफी बुरा भड़के हुए है। अब लोगों का कहना हैं कि इस बार शो सें आकांक्षा, अभिषेक या फिर जिया नहीं बल्कि जाद हदीद को सलमान खान बाहर निकालेंगे।

नई दिल्ली। बिग बॉस का शो धीरे-धीरे दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे है। शो में जब से आकांक्षा पुरी और जाद हदीद का लिपलॉक दिखाया गया है तब से लोग इस शो को बैन करने की मांग कर रहे है। साथ ही आकांक्षा पुरी को लोग काफी हेट कमेंट कर रहे है। अब ऐसे में इस बार वीकेंड के वार में सलमान खान इस पर अपनी क्या प्रतिक्रिया देते हैं ये देखने वाली बात है। आपको बता कि इस बार के वीकेंड के वार से एक और भी खबर सामने आ रही हैं कि इस बार नॉमिनेट कंटेस्टेंट में से कोई बाहर नहीं जाएगा बल्कि इस शख्स को शो से भाईजान बाहर का रास्ता दिखाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि आखिर वो कंटेस्टेंट कौन हैं जिसका शो से पत्ता कट होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

इस कंटेस्टेंट को सलमान खान दिखाएंगे बाहर का रास्ता

दरअसल, जब से बिग बॉस में आकांक्षा पुरी और जाद हदीद का लिपलॉक वाली घटना हुई है तब से दर्शक शो पर काफी बुरा भड़के हुए है। अब लोगों का कहना हैं कि इस बार शो सें आकांक्षा, अभिषेक या फिर जिया नहीं बल्कि जाद हदीद को सलमान खान बाहर निकालेंगे। आपको बता दें कि नियम का उल्लघन करने के कारण आकांक्षा पुरी, अभिषेक मल्हान और जिया शंकर को बिग बॉस ने नॉमिनेट कर दिया था। अब इस घटना के बाद लोगों का कहना हैं कि यह घटना ही इसलिए लाया गया क्योंकि जाद हदीद को शो से बाहर निकाला जा सके।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

नॉमिनेट कंटेस्टेंट नहीं होंगे एलिमिनेट

आपको बता दें कि कई दर्शक ऐसा कह रहे हैं कि इस बार सलमान जाद हदीद की कसकर क्लास लगाने वाले है। साथ ही उनकी इस हरकत के बाद उन्हें भाईजान बाहर का रास्ता भी दिखा देंगे। अब इस बात पर कितनी सच्चाई हैं ये तो आने वाले वीकेंड के वार पर ही पता चलेगा। तब तक तो आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट करे जो इस हफ्तें नॉमिनेट हो चुके है। इस बार आकांक्षा पुरी, अभिषेक मल्हान और जिया शंकर नॉमिनेट है।