newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Onam 2023: ओणम का त्योहार सेलिब्रेट कर रहीं बॉलीवुड से लेकर साउथ की एक्ट्रेसेस, मालविका मोहनन ने शेयर की प्यारी-प्यारी फोटोज

Onam 2023: वहीं मालविका मोहनन ने भी सोशल मीडिया पर फैंस को ओणम की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने रंगोली बनाते हुए और कांजीवरम साड़ी पहने हुए कई फोटोज पोस्ट की हैं। एक्ट्रेस ने ओणम के खास मौके पर व्हाइट और गोल्डन साड़ी पहनी है और अपने लुक को और ज्यादा बेहतरीन बनाने के लिए हैवी ज्लैवरी भी कैरी की है

नई दिल्ली। दक्षिण भारत का प्रमुख त्योहार ओणम को आज देश भर में सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस त्योहार को अच्छी फसल की उपज के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। सोशल मीडिया पर हर कोई त्योहार को अलग तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है। बॉलीवुड से लेकर साउथ की एक्ट्रेसेस त्योहार को पूरे रीति रिवाज के साथ मना रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने भी सोशल मीडिया पर ओणम की प्यारी-प्यारी  फोटोज शेयर की है, जिसमें वो परिवार के साथ दिख रही हैं। इसके अलावा पंजाबी और हिंदी एक्ट्रेस वामिका गब्बी और मालविका मोहनन ने भी फोटोज शेयर की हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Wamiqa Gabbi (@wamiqagabbi)

वामिका ने शेयर की प्यारी की वीडियो

पंजाबी और हिंदी एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने एक प्यारी सी वीडियो डालकर अपने फैंस को ओणम की बधाई दी हैं। वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट साड़ी और ग्रीन ब्लाउज पहने दिख रही हैं और बालों को हल्का कर्ल कर रखा है। उन्होंने हाथ में एक गेंदे का फूल ले रखा है और एक्ट्रेस उसी के साथ पोज कर रही हैं। प्यारी सी वीडियो को पोस्ट करने के साथ उन्होंने लिखा- हैप्पी ओणम। फैंस भी एक्ट्रेस को ओणम की बधाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malavika Mohanan (@malavikamohanan_)

मालविका मोहनन ने सेलिब्रेट किया ओणम

वहीं मालविका मोहनन ने भी सोशल मीडिया पर फैंस को ओणम की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने रंगोली बनाते हुए और कांजीवरम साड़ी पहने हुए कई फोटोज पोस्ट की हैं। एक्ट्रेस ने ओणम के खास मौके पर व्हाइट और गोल्डन साड़ी पहनी है और अपने लुक को और ज्यादा बेहतरीन बनाने के लिए हैवी ज्लैवरी भी कैरी की है। मालविका बड़े ही प्यार से अपने घर को फूलों से सजा रही हैं और रंगोली बना रही हैं। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और प्यार भरा ओणम। सोशल मीडिया पर फैंस एक्ट्रेस की सादगी और खूबसूरती की तारीफ करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।