Ram Setu First Glimpse: रामसेतु को बचाने के लिए बचे हैं सिर्फ 3 दिन, जय श्री राम के नारे के साथ रिलीज़ हुई रामसेतु की पहली झलक

Ram Setu First Glimpse: रामसेतु को बचाने के लिए बचे हैं सिर्फ 3 दिन, जय श्री राम के नारे के साथ रिलीज़ हुई रामसेतु की पहली झलक आज ही सुबह ये खबरें थीं कि आज इस फिल्म से जुड़ा हुआ फर्स्ट लुक और पोस्टर रिवील किया जा सकता है। मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक (First Glimpse) दर्शकों के सामने पेश की है। यहां हम यही बताने का प्रयास करेंगे।

Avatar Written by: September 26, 2022 1:10 pm

नई दिल्ली। अक्षय कुमार (#AkshayKumar) की फिल्म रामसेतु (#RamSetu) जिसका सभी को काफी समय से इंतजार था। अब उसकी पहली झलक दर्शकों के सामने पेश कर दी गई है। काफी समय से इस फिल्म का इंतजार हो रहा था और दर्शक फिल्म के रिलीज़ होने का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के पोस्टर से लेकर ट्रेलर तक का इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे थे। पिछले कई दिन से चर्चा चल रही थी की जल्द ही इस फिल्म से जुड़ी हुई कोई अपडेट सामने आ सकती है। दर्शक फिल्म के पोस्टर और टीज़र का इंतजार कर रहे थे। आज ही सुबह ये खबरें थीं कि आज इस फिल्म से जुड़ा हुआ फर्स्ट लुक और पोस्टर रिवील किया जा सकता है। मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक (First Glimpse) दर्शकों के सामने पेश की है। यहां हम यही बताने का प्रयास करेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

रामसेतु की पहली झलक (RamSetu First Glimpse) में दिख रहा है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) रामसेतु (Ram Setu) को बचाने के लिए निकले हुए हैं और उनके पास उसे बचाने के लिए मात्र तीन दिन ही हैं। ऐसे में इतने कम समय में अक्षय कुमार को कई परेशानियों का सामना करते हुए रामसेतु को बचाना है। फिल्म की पहली झलक में में हमें समुद्र, लड़ाइयां और विज्ञान के साथ साथ तकनीक भी देखने को मिलती है। अभी तक दिखाई गई वीडियो से पता लगता है कि रामसेतु को बचाना है जिसे बचाने अक्षय कुमार निकले हैं लेकिन उसे बचाने के लिए उन्हें बेहद कठिन विप्पत्तियों का सामना करना पड़ता है। अब रामसेतु को क्यों और किससे बचाया जा रहा है ये प्रश्न दर्शकों के दिल में उठ चुका है।

इस फिल्म के रिलीज़ का दिन बेहद करीब है। लगातार दर्शक इस फिल्म के ट्रेलर और टीज़र की मांग कर रहे हैं। ऐसे में रामसेतु की पहली झलक आने से अक्षय कुमार के प्रशंसक खुश हैं और फिल्म को हिट करार दे चुके हैं। फिल्म की पहली झलक ने भी दर्शकों के दिल में उत्सुकता जगा दी है। अब दर्शक इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं ये जानने के लिए कि आखिर रामसेतु को किससे और क्यों खतरा है।

इसके अलावा दर्शक इस फिल्म के पीछे प्रयोग किए जाने वाले बैकग्राउंड म्यूजिक (Background Music) से भी उत्साहित हैं। फिल्म में राम राम नाम का बैकग्राउंड म्यूजिक बज रहा है जो फिल्म में अध्यात्म को केंद्र में रख रहा है। इसके अलावा जब अक्षय कुमार रामसेतु पहुंच जाते हैं वहां भी जय श्री राम, जय श्री राम (Jai Shri Ram) के नारे लगते हैं। ऐसे में लग रहा है कि इस फिल्म को धार्मिक और धर्म से जोड़कर बनाया गया है। रामसेतु फिल्म की पहली झलक में श्री राम का जिक्र होना और जय श्री राम के नारे का लगना ही बताता है कि ये फिल्म धर्म के स्तर पर ऐतिहासिक फिल्म हो सकती है अगर फिल्म में भी ऐसे ही जय श्री राम और राम राम के नारे गूंजते हैं। वैसे जिस तरह से पहली झलक दी गई है ऐसी उम्मीद है फिल्म में श्री राम भगवान के अद्भुत चरित्र और रामसेतु के रहस्यों से दर्शकों का परिचय कराया जाएगा।