newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Oscar 2023: JR. NTR ने ऑस्कर को लेकर कही ऐसी बात कि हर भारतीय को होगा गर्व

Oscar 2023: ऑस्कर 2023 सेरेमनी 12 मार्च को होगी वहीं भारत में इसका प्रसारण 13 मार्च को सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। अब ऑस्कर 2023 के इवेंट से पहले सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने कुछ ऐसा कह दिया है जिससे प्रत्येक भारतीय को अपने सुपरस्टार पर गर्व होगा।

नई दिल्ली। ऑस्कर 2023 सेरेमनी शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। जल्द ही अब उन विजेताओं की घोषणा सुनेंगे। जिन्होंने विश्व के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड को जीतकर अपना नाम बनाया है। ऑस्कर 2023 का सभी इंतज़ार कर रहे हैं। इसबार भारत के लिए भी डबल खुशखबरी है। क्योंकि भारत की तरफ से आरआरआर फिल्म का गाना नाटू-नाटू नॉमिनेटेड है और ये सम्भव है कि गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने के बाद नाटू-नाटू सांग ऑस्कर अवार्ड भी अपने नाम करे। इस गाने की परफॉर्मेंस को लेकर भी तैयारियां जोरों से चल रही है। ऑस्कर 2023 सेरेमनी 12 मार्च को होगी वहीं भारत में इसका प्रसारण 13 मार्च को सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। अब ऑस्कर 2023 के इवेंट से पहले सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने कुछ ऐसा कह दिया है जिससे प्रत्येक भारतीय को अपने सुपरस्टार पर गर्व होगा।

आपको बता दें इस बार ऑस्कर 2023 में आरआरआर की टीम उसके डायरेक्टर और एक्टर रेड कार्पेट का हिस्सा होने वाले हैं। रेड कार्पेट का हिस्सा होना किसी के लिए भी गर्व का पल होता है। ऐसे में जूनियर एनटीआर, रामचरण और फिल्म के डायरेक्टर राजामौली इस बार रेड कार्पेट पर भारत का झंडा बुलंद करते दिखाई देंगे।

हाल ही में इसी सिलसिले में जूनियर एनटीआर से प्रश्न पूछा गया। तब जूनियर एनटीआर ने अपने जवाब से सभी का दिल जीत लिया। जूनियर एनटीआर ने रेड कार्पेट के प्रति ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं आरआरआर फिल्म के अभिनेता के तौर पर रेड कार्पेट पर नहीं चलूंगा। बल्कि मैं भारतीय सिनेमा के अभिनेता के रूप में रेड कार्पेट पर चलने वाला हूं।”

जहां एनटीआर ने बताया कि वो एक इंडियन एक्टर के तौर पर रेड कार्पेट पर जाएंगे वहीं उन्होंने ये भी कहा जब वो एक भारतीय के तौर पैर रेड कार्पेट पर जाएंगे तो उन्हें गर्व महसूस होगा। उन्होंने साथ में ये भी कहा कि इस दौरान सिर्फ मैं नहीं बल्कि पूरा भारत रेड कार्पेट पर चल रहा होगा। जूनियर एनटीआर से जब उनकी फिल्म को लेकर हुई प्रशंसा के बारे में पूछा गया तो साथ में उन्होंने कहा कि एक एक्टर को इससे ज्यादा और क्या चाहिए होता है। जूनियर इस दौरान ऑस्कर 2023 की सेरेमनी के लिए अमेरिका पहुंच चुके हैं और वहां मौजूद प्रशंसकों को शुक्रिया भी कहा है।