Oscar 2023: नाटू-नाटू सॉन्ग को बनाने वाले MM Keeravani, ऑस्कर की घोषणा से पहले क्या बोले
Oscar 2023: पहले ही नाटू-नाटू गाने ने गोल्डन ग्लोब अवार्ड अपने नाम करके इतिहास रच दिया है। और अब अगर ऑस्कर भी अपने नाम होता है तो ये हर भारतीय के लिए ख़ुशी का पल होने वाला है। हम सभी की तरह तमाम दर्शकों को ये उम्मीदें हैं कि गोल्डन ग्लोब अवार्ड के बाद ऑस्कर भी भारत आने वाला है। वहीं नाटू-नाटू गाने को बनाने वाले एम एम कीरावनी का क्या कहना है यहां हम आपको इस बारे में बतांएगे।
नई दिल्ली ऑस्कर 2023 के विजेताओं की घोषणा में अब ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है। जल्द ही विजेताओं की घोषणा होने वाली है और कौन सी फिल्म साल 2023 में अपने नाम ऑस्कर के अवार्ड करने वाली है। इसकी घोषणा होने में भी कुछ समय ही बाकी रह गया है। इस बार भारतीयों के लिए क्षण काफी अच्छा है क्योंकि विजेताओं की लिस्ट में आरआरआर फिल्म से नाटू-नाटू गाने का नाम भी सामने आ सकता है। पहले ही नाटू-नाटू गाने ने गोल्डन ग्लोब अवार्ड अपने नाम करके इतिहास रच दिया है। और अब अगर ऑस्कर भी अपने नाम होता है तो ये हर भारतीय के लिए ख़ुशी का पल होने वाला है। हम सभी की तरह तमाम दर्शकों को ये उम्मीदें हैं कि गोल्डन ग्लोब अवार्ड के बाद ऑस्कर भी भारत आने वाला है। वहीं नाटू-नाटू गाने को बनाने वाले एम एम कीरावनी का क्या कहना है यहां हम आपको इस बारे में बतांएगे।
आपको बता दें जहां आरआरआर फिल्म ने भारत में अच्छी खासी कमाई की वहीं विदेशों में इस फिल्म को खूब सराहा जा रहा है। लगातार ये फिल्म अपने नाम कई रिकॉर्ड कर रही है। वहीं इस फिल्म का सॉन्ग नाट-नाटू तो ऑस्कर 2023 में नॉमिनेटेड हैं और ज्यादातर संभावना है कि विश्व का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड इस बार भारत के नाम रहने वाला है।
Due to the time difference, the Oscars will begin in India at 05:30 AM IST Tomorrow, March 13th (Hotstar). It will be M. M. Keeravani (music) & Chandrabose (lyrics) who will be receiving it if #NaatuNaatu wins. Although A Promotional Blitzkrieg is ON by lead actors! pic.twitter.com/dHeBEDzGDh
— AndhraBoxOffice.Com (@AndhraBoxOffice) March 12, 2023
एम एम कीरावनी जिन्होंने नाटू-नाटू सॉन्ग को बनाया है। वो अपने इस गाने को लेकर काफी कॉन्फिडेंट दिख रहे हैं। और उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार भारत में ऑस्कर अवार्ड वो विदेश की जमीन से अपने साथ लेकर आने वाले हैं। एम एम कीरावनी ने ये कहा है कि “पिछले तीन महीनों में आरआरआर फिल्म ने और नाटू-नाटू गाने ने कई अवार्ड जीते हैं और अब हम एक बड़े अवार्ड से कुछ घंटो की दूरी पर हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारा गाना अवार्ड जीतेगा क्योंकि उसमें जीतने की क्षमता है।”
आपको बता दें इस बार ऑस्कर 2023 में नाटू-नातू गाने पर परफॉर्मेंस भी होने वाली हैं। रामचरण और जूनियर एनटीआर भी नाटू-नाटू गाने पर थिरकते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं कीरावनी ने खुद ये घोषणा की है कि काल भैरव और राहुल इस नाटू-नाटू गीत को गाने के लिए तैयार हैं। ऑस्कर 2023 की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं और जल्द ही अवार्ड की घोषणा होने वाली है।