![Oscar 2023 Movies: 2023 में ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म को आप ओटीटी पर कहां देखें](https://hindi.newsroompost.com/wp-content/uploads/2023/03/oscar-movies-1000x600.jpg)
नई दिल्ली। ऑस्कर अवॉर्ड 2023 की घोषणा हो चुकी है। भारत में भी इस बार दो ऑस्कर अवॉर्ड आए हैं। आरआरआर फिल्म का गाना नाटू-नाटू भी इस साल ऑस्कर की रेस में जीता है। इसके अलावा एलीफैंट व्हिस्परर फिल्म को भी शार्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। भारत में आए इस बार दो ऑस्कर अवॉर्ड ने एक नया इतिहास रच दिया है और दर्शक इस अवॉर्ड के बाद काफी उत्साहित दिख रहे हैं। ऑस्कर अवॉर्ड में इस बार बहुत सी फिल्म जीती हैं। यहां हम आपको ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे कि आखिर 2023 में ऑस्कर अवार्ड जीती हुई फिल्मों को आप कहां देखें। ये फिल्में आपको ओटीटी पर देखने को मिलने जाएंगी। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि आखिर ये फिल्म ओटीटी पर कहां देखने को मिलेगी।
Everything Everywhere All At Once
इस फिल्म को ऑस्कर 2023 में बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल, बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल, और बेस्ट फिल्म एडिटिंग का अवार्ड जीता है। ये फिल्म इस बार सबसे ज्यादा ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म बनी है। इस फिल्म ने जिस तरह से अवार्ड जीते लोगों के द्वारा भी इस फिल्म को खूब सराहा गया। यह एक एडवेंचर से जुड़ी कहानी है। इसे आप सोनी लिव के ओटीटी प्लेटफार्म पर जाकर देख सकते हैं।
Top Gun: Maverick
ऑस्कर 2023 में इस फिल्म को बेस्ट साउंड का अवार्ड मिला है। टॉम क्रूज़ की ये फिल्म पहले ही लोगों को खूब पसंद आई थी। टॉम क्रूज़ की हर फिल्म दर्शकों को पसंद आती है। इस फिल्म में भी टॉम क्रूज़ ने जिस तरह से एक्शन सीन किए हैं वो बहुत अच्छे हैं। इसमें कुछ युवाओं एक बेहद खतरनाक परिस्थिति और मिशन के लिए तैयार किया जाता है। इस फिल्म को आप अमेज़न प्राइम पर देख सकते हैं।
Black Panther: Wakanda Forever
ऑस्कर 2023 में इसे बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड मिला है। ये एक ऐसी फिल्म है जिसका दर्शक काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे और इस फिल्म की ओटीटी रिलीज़ का भी दर्शक लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे थे। इस फिल्म में आपको थ्रिल और हॉरर दोनों देखने को मिलता है। इसे भी आप डिज़्नी हॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं।
The Elephant Whisperers
ये बेस्ट शार्ट डॉक्यूमेंट्री का ऑस्कर अवॉर्ड इस डॉक्यूमेंट्री को मिला है। ये भारत की फिल्म है जिसने साल 2023 का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया है। इसमें आपको एक कपल की कहानी देखने को मिलती है। जो एक छोटे से अनाथ हाथी को संभालती है और उसका देखभाल करती है। ये कपल इस हाथी के बच्चे को किसी बच्चे की तरह पालती है। इसे आप नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं।
All Quiet On The Western Front
इस फिल्म को ऑस्कर 2023 में बेस्ट अंतर्राष्ट्रीय फिल्म और बेस्ट सिनेमाटोग्राफी का अवार्ड मिला है। इसके अलावा बेस्ट ओरिजिनल स्कोर और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवार्ड भी इसे मिला है। ये एक वॉर ड्रामा फिल्म है जिसे आप नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफार्म पर जाकर देख सकते हैं।